29 Mar 2024, 02:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डालिमा वेक्टर एक्स की बनीं ब्रांड एंबेस्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 12:28AM | Updated Date: Jul 9 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की स्टार खिलाड़ी डालिमा छिब्बर को वेक्टर एक्स ने अप्रैल 2020 तक के लिए अपना ब्रांड एंबेस्डर घोषित किया है। डालिमा महज 19 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय महिला टीम में जगह बनाने में कामयाब रही थीं और उन्होंने पांचवीं सैफ चैंपियनशिप में भारत की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका अदा की थी। डालिमा ने कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा कॉरपोरेट को विक्टर एक्स की तरह महिला फुटबॉल टीम के समर्थन में आगे आना चाहिए। अगले साल हमें फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी करनी है और इसे देखते हुए महिला टीम को इस तरह के कॉरपोरेट समर्थन की सख्त जरुरत है।’’  पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया पहले से ही वेक्टर एक्स के साथ जुड़े हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »