25 Apr 2024, 07:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्लाटर ने कहा, मैं भ्रष्ट नहीं हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2015 7:54PM | Updated Date: Jul 1 2015 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था में चल रही जांच के बावजूद कहा कि वह भ्रष्टाचार के दोषी नहीं हैं। 
 
 
 
ब्लाटर ने जर्मन पत्रिका ‘बुंटे’ से किसी भी तरह के भ्रष्ट काम में लिप्त रहने से साफ इन्कार किया है। फीफा में भ्रष्टाचार के मामले में हालांकि स्विट्जरलैंड और अमेरिका अलग अलग जांच कर रहे हैं। अगर कोई भी 79 वर्षीय ब्लाटर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है तो उनका जवाब स्पष्ट होता है।
 
 
ब्लाटर ने कहा, ‘‘मैं जवाब दूंगा। आप जिस शब्द का उपयोग कर रहे हो क्या आप उसको समझते हो? जो भी मुझे पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहा है पहले उसे इसको साबित करना चाहिए। कोई ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं भ्रष्ट नहीं हूं। ’’
 
 
ब्लाटर ने दो जून को घोषणा की थी कि वह इस साल दिसंबर से लेकर मार्च 2016 के बीच होने वाली कांग्रेस की विशेष बैठक में फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »