29 Mar 2024, 17:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने तो महिला रिपोर्टर को ही कर दिया किस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 1:05AM | Updated Date: Jun 13 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कभी कभी खेल के मैदान में कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो सुर्खियां बन जाती हैं, इन दिनों भले ही क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर चारो ओर चर्चा है, लेकिन फुटबॉल के मैदान में भी एक ऐसी घटना हो गई है जो इन दिनों बहुत ज्यादा सुर्खियों में हैं, या यूं कहें सोशल मीडिया पर भी ये खबर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड हो रही है। मैनचेस्टर सिटी और यूक्रेन के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने एक लाइव इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जो सुर्खियां बन गया।दरअसल फुटबॉल खिलाड़ी ओलेकसैंन्डर जिन्चैंको ने लाइव इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर को किस कर लिया। जिसके बाद सभी हैरान रह गए।फुटबॉलर ने सर्बिया पर 5-0 की जीत के बाद इस तरह के सेलिब्रेशन का इजहार किया।

ये है मामला- दरअसल यूक्रेन के यूईएफए यूरोपियन चैंपियन शिप का क्वालीफाइंग मैच खेला जा रहा था इसी दौरान ओलेक्सैंडर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, तो वो महिला रिपोर्टर के साथ अपने प्यार का इजहार खुलकर करते नजर आए। और इसका टीवी में लाइव प्रसारण भी हो रहा था। बता दें कि इस फुटबॉलर ने जिस महिला को किस किया है उसका नाम व्लादा सेडान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »