19 Apr 2024, 06:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2022 फीफा विश्व कप के लिए पहला स्टेडियम तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 5:13PM | Updated Date: May 17 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। मध्य पूर्व के देश कतर में आयोजित होने जा रहे फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अल वकराह में पहला स्टेडियम बन कर तैयार हो गया है। स्टेडियम में 40 हज़ार लोगों के बैठने की क्षमता है तथा इसे पर्शिया की खाड़ी में प्रचलित मछली पकड़ने वाली नाव की तरह बनाया गया है। स्टेडियम की कुल लंबाई 93 मीटर है और इसमें कूलिंग प्रणाली भी है जिसका पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर कर रहा है। कतर ने दो दिसंबर, 2010 को हुए मतदान में ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए 2022 विश्वकप की मेजबानी हासिल की थी। टूर्नामेंट 21 नवंबर से शुरू होगा 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा। विश्व की श्रेष्ठ 32 टीमें इस आयोजन में हिस्सा लेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »