29 Mar 2024, 00:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला फुटबॉल : कोल्हापुर सिटी ने बड़ौदा अकादमी को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 5:10PM | Updated Date: May 7 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। एफसी कोल्हापुर सिटी ने हीरो भारतीय महिला फुटबॉल लीग के तीसरे संस्करण में बड़ौदा फुटबॉल अकादमी को रोमांचक संघर्ष में 4-3 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किये। गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोल्हापुर सिटी के लिए कश्मीना एमएस ने 45वें और 62वें मिनट में गोल दागे जबकि प्रतीक्षा मिठारी ने 88वें और कमला देवी ने इंजरी समय में गोल किये। कमला देवी के इंजरी समय के गोल से ही कोल्हापुर सिटी को जीत मिली। बड़ौदा फुटबॉल अकादमी को अयोमीडे अवावू अनिबाबा के 28वें मिनट के आत्मघाती गोल से पहला गोल मिला। टीम के लिए मोना ने 35वें और हेता शुक्ल ने 89वें मिनट में गोल किये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »