25 Apr 2024, 07:46:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेमार पर लगा चार मैचों का प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2015 12:03PM | Updated Date: Jun 21 2015 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। आखिर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगा प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। अनुशासनात्माक समिति ने उन पर लगाया एक मैच का प्रतिबंध बदलकर चार कर दिया है। साथ ही उनको 10 हजार डॉलर जुर्माने की भी सजा दी गई है। 23 साल के ब्राजीलियन स्ट्राइकर नेमार ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कोलंबियाई खिलाड़ी जीसन मुरिल्लो को हेडबट (सर से धक्का देना) मारा था। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़ा बढ़ गया था, जिसके बाद कोलंबियन खिलाड़ी कार्लोस बाक्का ने नेमार को धक्का दिया था। कार्लोस पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा है।
 
 
पहले लगे एक मैच के प्रतिबंध से सोचा जा रहा था कि ब्राजीलियन कप्तान नेमार कोपा अमेरिका टूर्नामेंट खेल पाएंगे, लेकिन अब नेमार इस टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। ब्राजील को इस पूरे टूर्नामेंट में बस ज्यादा से ज्यादा चार मैच खेलने हैं। रविवार को ब्राजील का वेनेजुएला के साथ मुकाबला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »