18 Apr 2024, 17:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

बोलीविया को रौंदकर चिली अंतिम आठ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2015 7:24PM | Updated Date: Jun 20 2015 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंटियागो। मेजबान चिली ने आर्तुरो विडाल के शराब पीकर गाड़ी चलाने के विवाद को पीछे छोड़ते हुए यहां बोलीविया को 5-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
    

काफी तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई दुर्घटना के कारण विडाल की गिरफ्तारी के बाद चिली की टीम मुश्किलों में थी लेकिन चार्ल्स अरानगुइज के दो गोल और एलेक्सिस सांचेज तथा गैरी मेडेल के एक एक गोल की मदद से टीम बोलीविया को हराकर अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही। बोलीविया के रोनाल्ड रोल्डेस ने एक आत्मघाती गोल भी किया। इस जीत से चिली की टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रही और उसे बुधवार को क्वार्टर फाइनल में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक का सामना करना होगा। 
    

अंतिम आठ में चिली के प्रतिद्वंद्वी उरूग्वे या पैराग्वे हो सकते हैं। शुक्रवार को इक्वाडोर के हाथों मैक्सिको की हार के बाद बोलीविया का 18 बरस में पहली बार नाकआउट में जगह बनाना तय हो गया। टीम हालांकि चिली के खिलाफ कभी टक्कर देने की स्थिति में नहीं दिखी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »