25 Apr 2024, 15:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

छेत्री बने 50 गोल करने वाले पहले भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2015 4:44PM | Updated Date: Jun 16 2015 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तामुनिंग। भारतीय टीम विश्व कप क्वालीफाईंग के ग्रुप मैच में भले ही कम रैंकिंग वाली टीम गुआम से 1-2 से हार गई लेकिन कप्तान सुनील छेत्री ने अपने करियर का 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके नया रिकार्ड बनाया। छेत्री ने मैच के आखिरी क्षणों में गोल दागा जो उनके करियर का 50वां गोल है। वह भारत की तरफ से 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

 

पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 107 मैचों में 42 गोल के साथ दूसरे और आईएम विजयन 79 मैचों में 40 गोल करके तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम की हार के कारण हालांकि छेत्री की इस उपलब्धि को तवज्जो नहीं मिली। भारत की इस मैच में जीत तय मानी जा रही थी लेकिन टीम ने लचर प्रदर्शन किया।

 

कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश दिखे। कान्सटेनटाइन ने मैच के बाद कहा हम निराश हैं। फुटबाल की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा हासिल करने वाले खिलाड़ियों और अन्य के बीच अंतर साफ दिख रहा था। गुआम का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिशत खिलाड़ी अमेरिका में जन्में और पले बढ़े हैं और इससे बड़ा अंतर पैदा हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »