28 Mar 2024, 15:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पेनिश लीग में बोर्जा इग्लेसियास ने दागा सबसे तेज गोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 2:02PM | Updated Date: Mar 3 2019 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। स्पेनिश लीग क्लब एस्पेनयॉल के फॉरवर्ड बोर्जा इग्लेसियास ने रियल वलाडोलिड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच के मात्र 18वें सेकेंड में गोल कर स्पेनिश लीग में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा इग्लेसियास के टीम के साथी लेई वु स्पेनिश लीग में गोल करने वाले चीन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 26 वर्षीय बोर्जा ने रायो वालेकानो के मिडफील्डर एल्वारो मेडरान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने स्पेनिश लीग के 2018-19 सीजन में पांच जनवरी को वलाडोलिड के खिलाफ ही 29वें सेकेड में गोल कर लीग में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
 
स्पेनिश लीग में तीसरा सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड एटलेटिको बिल्बाओ के मिडफील्डर राउल गार्सिया के नाम हैं, जिन्होंने 23 फरवरी को इबर के खिलाफ मैच के 42वें सेकेंड में गोल किया था। एस्पेनयॉल ने इस मैच में वलाडोलिड को 3-1 से हरा दिया। इग्लेसियास के अलावा मारियो हरमोसो ने 55वें और वू लेई ने 65वें मिनट में गोल किए। वलाडोलिड की तरफ से रुबने अल्कारेज ने 17वें मिनट में एक गोल दागा। इस जीत के बाद एस्पेनयॉल लीग की तालिका में 11वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, वलाडोलिड 26 अंकों के साथ 16वें नंबर पर कायम है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »