19 Apr 2024, 20:00:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएल : जमशेदपुर ने एकतरफा जीत के साथ किया लीग चरण का अंत, बेंगलुरु को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 5:40PM | Updated Date: Feb 28 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन वापसी करते हुए बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के मैच में बेंगलुरु एफसी को 5-1 से एकतरफा मात देते हुए लीग का अंत जीत के साथ किया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच में एक समय बेंगलुरु ने बढ़त ले ली थी, लेकिन जमशेदपुर ने हार नहीं मानी और पहले हाफ का अंत बराबरी के साथ किया और फिर दूसरे हाफ में दनादन चार गोल करते हुए जीत हासिल की। 
 
इस हार से बेंगलुरु के शीर्ष स्थान को नुकसान नहीं हुआ है। यह उसका लीग चरण का आखिरी मैच था और उसके 18 मैचों में 34 अंक हैं। इस मैच के साथ ही जमशेदपुर आईएसएल का सफर समाप्त हो गया है। उसने 18 मैचों में छह जीत, नौ ड्रॉ और तीन हार से हासिल 27 अंकों साथ पांचवें स्थान के साथ लीग का अंत किया है। 
 
शानदार फॉर्म में चल रही बेंगुलरू ने शुरुआत अच्छी की और जल्दी ही उसने एक गोल की बढ़त ले ली। बेंगलुरू के लिए 16वें मिनट में सेमोबई हाओकिप ने गोल कर उसे मजबूत कर दिया। इसमें गलती जमशेदपुर के डिफेंस की रही जिसका फायदा हाओकिप को मिला। अगस्तीन फर्नांडेज ने लाइन से गेंद क्लीयर की जो सिसको फर्नांडेज के पास आई। यहां हाओकिप ने गेंद का पीछा किया और जमशेदपुर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद अपने पाले में ली और मौका देखते हुए उसे नेट में डाल बेंगलुरु को 1-0 से आगे कर दिया।
 
एक गोल करने के बाद मेहमान टीम और हावी हो गई। उसने अपनी आक्रामकता में तेजी दिखाई। उसकी इस आक्रामकता से जमशेदपुर पर दबाव बनना लाजमी थी और इसी कारण वह 25वें मिनट में बेंगलुरू को पेनाल्टी दे गई। यहां जमशेदुपर के कप्तान टिरि ने एडमुनी लालरिनडिका पर फाउल किया और रैफरी ने तुरंत बेंगलुरू को पेनाल्टी दे दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »