25 Apr 2024, 03:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

छेत्री की भारत के कप्तान के रूप में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2015 6:34PM | Updated Date: Jun 15 2015 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हगाटना। कोच स्टीफन कांसटेनटाइन की कप्तानी में रोटेशन की नई नीति के तहत स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए कल गुआम के बीच होने वाले मुकाबले में पूर्ण अंक प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 
इससे पहले क्वालीफिकेशन मैच में उच्च रैंकिंग वाले ओमान ने भारत को 2-1 से हराया था, जबकि गुआम ने तुर्केमेनिस्तान को पराजित कर इतिहास रच दिया था। 
इस मैच में पिछले मुकाबले में गुआम को मिली जीत के बावजूद भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
भारत बेंगलुरू में ओमान से मिली हार के बदले गुआम को पिछली भिड़ंत में 4-0 से हराने की बात को याद रखना चाहेगा। कांसटेनटाइन ने पिछले तीन मुकाबलों में 13 नए चेहरों को मैदान में उतारा और यह बात गुआम को भी मालूम है। भारत ने कांतिरवा स्टेडियम में ओमान के खिलाफ मैच में अपने खेल में परिवर्तन कर उम्मीद जगाई है। जहां तक टीम के समन्वय की बात है, तो कांसटेनटाइन लाइन अप को इधर-उधर नहीं करना चाहेंगे। छेत्री और राबिन सिंह आक्रमण की अगुआई करेंगे। छेत्री ने ओमान के खिलाफ शानदार गोल कर गुआम की रक्षा पंक्ति को चेता दिया है। छेत्री की महत्ता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में अब तक भारत की ओर से किए गए सभी तीन गोल दागे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »