18 Apr 2024, 23:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

फुटबाल खिलाड़ी की मैदान में गिरने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2015 4:19AM | Updated Date: Jun 15 2015 4:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोटा बारु। मलेशिया में एक दोस्ताना मैच के दौरान नाइजीरिया के फुटबॉल खिलाड़ी डेविड ओनिया की मैदान में गिर जाने से मौत हो गई। दूसरे दर्जे के क्लब टीम टी-टीम की ओर से खेलते हुए ओनिया शनिवार को सुपर लीग में खेलने वाले क्लब केलांटन के खिलाफ मैच के तीसरे मिनट में ही मैदान में गिर पड़े।

स्थानीय समाचारपत्र के अनुसार, टी-टीम क्लब के मुख्य कार्यकारी श्यारिजान मोहम्मद जेन ने बताया कि इसके बाद 30 वर्षीय ओनिया को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय समयानुसार रात 10.05 में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ओनिया की मौत की सूचना मिलते ही मैच को 60 मिनट बाद ही रोक दिया गया। क्लब के मुख्य कार्यकारी ने आरोप लगाया है कि ओनिया को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस के चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी की।

 
"ओनिया को दिला का दौरा पड़ा एंबुलेंस के चालक ने अगर तत्परता दिखाई होती तो कहानी कुछ और होती। जब ओनिया गिरे तब एंबुलेंस का चालक स्टेडियम में ही मौजूद था लेकिन इसके बावजूद वह कई मिनटों तक ऑक्सीजन के लिए तड़पते रहे।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »