23 Apr 2024, 21:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर हैं रोनाल्डो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2015 10:13PM | Updated Date: Jun 12 2015 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। दुनियाभर में फैली प्रसिद्धि की बदौलत पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर यूरोप और विश्व के सबसे मार्केटेबल फुटबॉलर बन गए हैं। मार्केट रिसर्च कंपनी रेपुकॉम की हाल ही में आई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रोनाल्डो के खेल प्रशंसक और उनके अंदाज के दीवाने यूरोप ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। रेपुकॉम ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में बताया है कि रोनाल्डो को पहचानने वालों में 85 प्रतिशत पुरुष और 80 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।  
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पेन की ओर से खेलने वाले मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्टा को उनके गृहदेश में 99 प्रतिशत लोग पहचानते हैं जबकि 90 प्रतिशत लोग उनके जैसा बनने का ख्वाब देखते हैं लेकिन वैश्विक स्तर पर वह रोनाल्डो से काफी पीछे हैं और 48 प्रतिशत लोग ही उनसे वाकिफ हैं। ऐसे ही वेन रूनी को ब्रिटेन में 95 प्रतिशत लोग जानते हैं जबकि आंद्रिया पिर्लो को इटली में 97 प्रतिशत लोग पहचानते हैं। 
 
रेपुकॉम के वैश्विक निदेशक एंड्रयू वॉल्श ने कहा कि प्रायोजकों का नजरिया इस बात पर निर्भर करता है कि दुनिया के अन्य देशों में किसी खिलाड़ी की लोकप्रियता कितनी है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो (83 प्रतिशत), वान पर्सी (46 प्रतिशत) और गोएत्जे (39 प्रतिशत) को पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा पसंद करती है। यूरोप की रैंकिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी दूसरे क्रम पर आते हैं। उन्हें अर्जेंटीना में 99 प्रतिशत तथा दुनिया भर में 74 प्रतिशत लोग पहचानते हैं।
 
सर्वे में जानकारी दी गई है कि टॉप 10 खिलाड़ियों में 5 फुटबॉलर ऐसे हैं जिन्हें उनके गृहदेश से बाहर भी अच्छा खासा समर्थन हासिल है। इन खिलाड़ियों में मेसुत ओजिल, मारियो गोएत्जे, रॉबिन वान पर्सी, आर्येन रॉबेन और वेन रूनी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि इनके देश में रहने वालों से ज्यादा विदेशों में रहने वाले खेल प्रेमी इनसे प्रभावित हैं और उनके जैसा बनने का ख्वाब देखते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »