18 Apr 2024, 22:57:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

तो इस वजह से हाई हील्स पहनती हैं लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 1:49PM | Updated Date: Oct 31 2017 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैशन का बढ़ता क्रेज लड़कियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह फैशन के मामले में अप टू डेट रहें।
 
इसी के साथ ही वह यह भी सोचती हैं कि अगर वह किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं, तो वह सबसे खूबसूरत दिखें। हर लड़की ड्रेस से लेकर एसेसरीज पर बहुत ध्यान देती है।

हाई हील्स क्यों
फैशन के दौर में लड़कियां तरह-तरह के फैशन ट्रेंड्स अपनाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि वह हाई हील्स पहनना क्यों पसंद करती हैं। दरअसल लड़कियां स्टेटस और प्रोफाइल को देखते हुए हाई हील्स पहनती हैं। अगर हाई प्रोफाइल का कोई फंक्शन है तो लड़कियों का हाई हील्स पहनना तय है।

हाई प्रोफाइल के लिए हील्स
हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक लड़कियां हाई हील्स अपने ड्रेस और लुक के लिए नहीं बल्कि समाज में अपना हाई क्लास शो करने के लिए पहनती हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो ज्यादातर लड़कियां हाई हील्स का यूज तब करती हैं, जब किसी हाई प्रोफाइल पार्टी या अमीर लोगों के बीच शामिल होना हो। इन सबके अलावा शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि लड़कियां यह भी कोशिश करती हैं कि पार्टी या फंक्शन में उनकी हील ही सबसे ऊंची हो।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »