18 Apr 2024, 21:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अनल नागा जनजाति का फैशन शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 3:15PM | Updated Date: Oct 27 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्योहार मनाने के साथ-साथ अनल नागा जनजाति इन दिनों फसलों का त्योहार मनाते हैं। यह त्योहार चव्हाण कुम्ह्रिम के नाम से मनाया जाता है। अनल नागा यह फेस्टिवल इस बार दिल्ली में सेलिब्रेट किया गया।
 
अनल नागा यूनियन की तरफ से पहली बार अनल नागा फैशन फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में डांस, गाना और कॉमेडी से जुड़े कई कार्यक्रम हुए। दिल्ली में नागा संस्कृति को प्रमोट करने के लिए इस फैशन फेस्ट का आयोजन किया गया, जो फसल के त्योहार का एक हिस्सा है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आयोजित होने वाले फैशन फेस्ट का मोटिव दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के युवकों को स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है।
 
इसमें आयोजित होने वाले प्रोग्राम को दिल्ली फैशन क्लब की तरफ से कोरियोग्राफ किया गया था। इन सब की जानकारी देते हुए दिल्ली फैशन क्लब के चेयरमैन हर्षित ढ़िंगौन ने कहा कि जल्द ही युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »