29 Mar 2024, 16:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मेहंदी से पूरा करें सोलह श्रृंगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 2:03PM | Updated Date: Oct 4 2017 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय परंपरा में शादी-विवाह और त्योहारों के अवसर पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। सुहागिनों के लिए मेहंदी सौभाग्य की निशानी है। करवाचौथ के त्योहार पर महिलाएं इसे लगाकर शगुन करती है। इस त्योहार के आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बाजारों में काफी भीड़-भाड़ दिखाई देनी शुरू गई है। इस पर्व के 3-4 दिन पहले ही गली-मोड़ पर मेहंदी आर्टिस्ट महिलाओं के हाथ-पांव पर तरह-तरह के डिजाइन बनाते दिखाई देंगे। वहीं ब्यूटी पार्लर में भी कई तरह के ब्यूटी ऑफर दिए जाते हैं।

मेहंदी के डिजाइन्स
मेहंदी लगाने का फैशन भी अब मॉडर्न हो गया है। अब महिलाएं मेहंदी की डिजाइनिंग सिर्फ हाथ-पैरों पर ही नहीं बल्कि कंधे, कमर, पैरों के तलवे, गर्दन की पिछली तरफ पर भी करवा रही हैं। अगर आप बैकलेस ड्रेस पहनने वाली हैं तो बैक साइड पर भी मेहंदी की डिजाइन्स या  टैटू स्टाइल मेहंदी लगवा सकती है।डिजाइनिंग में आप किसी भी तरह की फूल-पत्तियां, पति का नाम, जाली, बेल, ज्योमेट्रिकल डिजाइन, अरेबिक डिजाइन आदि बना सकते हैं। 

अलग-अलग तरह की मेहंदी
वैसे तो हीना मेहंदी ही सबसे बेस्ट रहती है और हाथों पर गहरा रंग छोड़ती है, लेकिन बाजारों में आपको बहुत तरह के स्टाइल की मेहंदी मिलेगी। अगर आपके पास समय नहीं है तो आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं। 

छापे वाली डिजाइन
इसे लगाना सबसे आसान हैं। बस अलग-अलग तरह की कलरफुल डिजाइनिंग वाली छापों को हाथ-पैरों पर छापते जाएं।

कलरफुल मेहंदी
यह मेहंदी कैमिकल से तैयार होती है। इसे लगाकर आप 10 मिनट में गहरा रंग पा सकती हैं, लेकिन सेंसेटिव स्किन पर यह एलर्जी भी कर सकती हैं, इसलिए इसे लगाने से पहले एक बार हल्का सा ट्राई जरूर कर लें। अगर जलन-खुजली हो तो इसे ना लगाएं।

स्पार्कल या गिलटरी
बाजारों में आपको स्पार्कल या गिलटर वाली मेहंदी कीप भी मिल जाएंगी, जिसे आप अरेबिक स्टाइल में भी लगवा सकती हैं।

टैटू स्टाइल स्टीकर
इन दिनों बाजारों में आपको टैटू स्टाइल मेहंदी के भी ढेरों डिजाइन मिल जाएंगे। महिलाएं ज्यादातर इसे कमर, नाभी के आस-पास, गर्दन, कंधों पर बनवाना पसंद करती हैं। इसे लगाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है, बस जहां टैटू लगाना है, वहां स्टीकर रखें और अच्छे से प्रेस करें और टैटू की ऊपरी परत उतार दें। टैटू चिपक जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »