16 Apr 2024, 15:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बोल्ड पर्पल लिपस्टिक से दें ऐसे स्मार्टलुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 4:58PM | Updated Date: Aug 6 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदलते फैशन के साथ लिपस्टिक शेड्स का ट्रेंड भी बदल रहा है। जी हां, अब लाल, गुलाबी से हटकर इन दिनों पर्पल, बोल्ड ऑरेंज और मिटैलिक रंग के लिपशेड का जादू इन दिनों छाया हुआ है। ये लिपशेड आपको और ज्यादा बोल्ड और स्मार्ट लुक देते हैं। मेकअप एक्सपर्ट वंदना शर्मा बता रही हैं आजकल के कुछ लेटेस्ट लिपशेड्स के बारे में, जो इन दिनों ट्रेंड में हैं।
 
-इस मौसम में मेटैलिक शेड और गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड फैशन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं। ये लोक कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी फेमस।
-सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिपशेड लगाएं।
-आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में हैं। आप सुनहरे हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं।
-आपके पास लाल, गोल्ड, टॉप मेटैलिक, पर्पल, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए।
-इस सीजन में न्यूट्रल रंगों के ड्रेसेज के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिपशेड बहुत ज्यादा फैशन में रहेंगे।
-सिल्वर (चांदी जैसे रंग के), ब्रॉन्ज (तांबई) जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे।
-सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं। गर्मियों में ग्लिटर ज्यादा चलन में नहीं रहते, लेकिन इस बार यह गलत साबित हुआ है।
-मेटैलिक लिप शेड हमें ‘रॉक एंड रोल’ के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »