25 Apr 2024, 10:42:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जिम जाने से पहले ऐसे रखें अपने हेयरस्टाइल का ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 11:19AM | Updated Date: Jul 30 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉडर्न जमाने में लोग अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं खासकर लड़कियां। लड़कियां घंटों जिम में वर्कआउट करती हैं, लेकिन जिम में कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। जिम स्टाइल जाने से पहले ऐसा हेयरस्टाइल बनाएं, जिससे पसीने की परेशानी न हो, क्योंकि ज्यादा पसीना आने से रोमछिद्र बंद हो जाएंगे और पिंपल्स आने शुरू हो जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल बताने जा रहे हैं, जिससे आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा। 

हाई पोनीटेल : अगर आप सिंपल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो हाई पोनीटेल बेस्ट है। इससे पसीने की परेशानी भी नहीं होगी और स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। 
ब्रेडेड बन : लड़कियां पार्टी में अपना आउटफिट के साथ हेयरबन बनाना पसंद करती हंै। आप जिम स्टाइल को क्लासी बनाने के लिए ब्रेडेड बन ट्राई कर सकती हैं।
टॉप नॉट : यह हेयरस्टाइल सबसे आसान है। इसके लिए बालों इक्ट्ठा करें और पोनीटेल बना लें। बाद में रोल करके नॉट बना लें। आप चाहे तो इसे पिन्स से सेट कर सकती है। लंबे बालों के लिए यह बेस्ट है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »