29 Mar 2024, 10:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जींस का फैशन एवरग्रीन है। लड़का हो लड़की, हर कोई इसे हर मौसम में वियर करना पसंद करता है, क्योंकि इसमें आप कंफर्टेबल भी रहते हैं और स्टाइलिश व कूल भी नजर आते है, लेकिन हां, हर सीजन में जींस में कोई न कोई नया स्टाइल जरूर देखने को मिलता है। जैसे कि कभी हाई तो कभी लॉ वेस्ट जींस का ट्रेंड आ जाता है। लड़कियों की जींस में लड़कों से ज्यादा वैरायटीज देखने को मिलती है और वे इसे डिफरेंट तरीके से कैरी भी कर सकती हैं। जींस के साथ शर्ट, टी-शर्ट, टॉप, कुर्ता आदि पहनकर वे हर बार यूनिक गेटअप ले सकती हैं। इन दिनों एक बार फिर हाई वेस्ट जींस ने फैशन में वापसी की है। इसके साथ जींस में रिप्पड, बैल बॉटम, ब्वॉयफ्रेंड जींस खूब पसंद की जा रही हैं। 

हाई वेस्ट जींस 
हाई वेस्ट जींस लो वेस्ट से ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। इसमें किया गया फ्लोरल एम्ब्रायडरी वर्क या साइड से फ्रीज स्टाइल इसकी ग्रैस को और भी उभार देता है। 

रिप्पड जींस
बॉलीवुड और हॉलीवुड की हीरोइनों के साथ-साथ आम लड़कियां भी रिप्पड जींस को खूब फॉलो करती नजर आ रही हैं, जिन्हें आम भाषा में फटी जींस भी कहा जाता है। यह ट्रैंड नया नहीं, बल्कि काफी समय से चल रहा है। घुटनों-पैरों से जींस में जगह-जगह कट लगे होते हैं और यहीं रिप्पड जींस की खासियत है।
 
बेल-बॉटम जींस 
70 के दशक के इस फैशन ने एक बार फिर जोरदार वापसी की हैं। बेल बॉटम को फ्लेयर्ड जींस भी कहते हैं, जो हिप्स और थाइस से फिटेड होती हैं, लेकिन घुटनों से पैरों तक काफी लूज हो जाती हैं। इसे और भी आकर्षक बनाता है, इस पर किया गया फ्लोरल वर्क। कॉलेज गोइंग लड़कियों को यह स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ आप हिल्स फ्लेट व स्नीकर्स कुछ भी ट्राई कर सकती हैं।
 
बॉयफ्रेंड जींस
अगर आप कूल लुक चाहती हैं, तो बॉयफ्रेंड जींस आपके लिए बेस्ट हैं। यह काफी लूज और कंफर्टेबल होती हैं। रिप्पड व बॉयफ्रेंड, दोनों का मिक्सचर स्टाइल भी काफी पसंद किया जा रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »