25 Apr 2024, 15:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चाहिए परफेक्ट लुक, तो अपनाइए ये टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 12:18PM | Updated Date: Jun 4 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्या आप गर्मियों में बीच के आसपास छुट्टियां बिताने की सोच रही हैं? अगर हां तो समुद्र के पास गर्मियों की छुट्टियां बिताना बेस्ट च्वॉंइस है और बीच पर फोटोग्राफ्स लेने का मजा ही कुछ ओर है। किन आप अगर अपनी फोटोज को और अधिक यादगार बनाना चाहती हैं तो अपने बीचलुक पर ध्यान देना ना भूलें। जी हां, बीच लुक के लिए सही आउटफिट, बेहतर सनग्लासेज़ और फुटवियर्स का होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप बीच लुक में लग सकती हैं आकर्षक।
 
सारोंग- प्रिंटेड से लेकर ओंब्रे सारोंग का बीच पर पहनने का खूब चलन है।
बीड्स एंड शैल्‍स- बीच मूड बनाने के लिए रूटीन के नेकलेस छोड़कर बीट्स और शैल्स पहनें। स्टार फिश नैकपीस परफेक्ट बीच एक्ससरीज हो सकती है।
एंकल टाय और एंकलेट्स- जब आप अपना सेक्सी स्विमवीयर शो करेंगी तो एंकलेट्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
हैट देगा रॉक लुक- बीच लुक के लिए घुमावदार बड़ी गोल हैट का चयन करें। ये आपको सन से भी बचाएगी।. आप चाहे तो फ्लोपी हैट भी पहन सकती हैं।
स्कार्फ- स्कार्फ आपके लुक को और बेहतर बनाएगा। आप इसे बालों पर भी बांध सकती है ये आपके बालों को सूरज की रोशनी से भी बचाएगा। आप स्कार्फ को नैक के आसपास भी पहन सकती हैं।
फुटवियर्स- बीच पर फुटवियर्स कंफर्टेबल होनी चाहिए। हील्स ना पहनें। बीच पर ऐसे फुटवियर्स पहने जो मिट्टी में भी आराम से आपके पैरों में जमे रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »