20 Apr 2024, 06:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

गर्मियों में ऐसे करे आकर्षक हेयर स्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 1:53PM | Updated Date: Apr 16 2017 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेहरे में खूबसूरती में बालों का अहम रोल होता है। बालों की स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव आपके लुक को पहले से ज्यादा दमदार बना सकता है। हालांकि गर्मियों से बचने के लिए हेयर स्टाइल बदलना थोड़ा मुश्किल होता है।
 
गर्मी से बचने के लिए कई महिलाएं अपने बालों को बांधकर रखती है। और वे नए हेयर स्टाइल को ट्राई नहीं कर पाती। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों के परिधान भी अलग होते है, ऐसे में हेयर स्टाइल ऐसे है जिन्हें आप गर्मियों के दौरान किसी भी ड्रेस के साथ अपना सकती है। बालों के स्टाइल में थोड़ा सा फेरबदल कई बार आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है। 
 
पॉनीटेल-
यदि आपके बाल लंबे है तो आप पर पॉनीलेट हेयर स्टाइल खूब फबेगी। इसमें सामने की तरफ बालों की फ्रिंज निकालें और बालों को थोड़ा ऊंचा करके पीछे की तरफ बांधे। इस हेयर स्टाइल में आप करफुल क्लिप रबर बैंड का इस्तेमाल कर इसे और आकर्षक बना सकती है। 
 
चोटी बनाएं-
बालों के लंबे होने पर आप गूंथ कर चोटी भी बना सकती है। चोटी बनाने के बाद आप कई तरह के हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। चोटी बनाने से बालों में खिंचाव बना रहेगा और आपको गर्मी में पेरशानी भी नहीं होंगी। आपको गर्मी में राहत मिलेंगी और चेहरे का लुक बदल जाएगा।
 
क्लचर लगाएं-
बालों में क्लचर को उपयोग आम हो गया है साधरण से लेकर आकर्षक तक के हर तरह के क्लचर बाजार में उपलब्ध है यदि आपके बाल लंबे है तो क्लचर को  ऊपर की तरफ बांधे जिससे आपको गर्मी में राहत मिलेंगी। इस के साथ ही आपका चेहरा स्टालिश भी दिखने लगेगा।
 
बॉब कट-
बॉब कट को गर्मी के मौसम में आसानी से कैरी किया जा सकता है साथ ही यह आपको नया लुक भी देता है। इस हेयर कट में कानों को ढकते हुए बाल पीछे की अपेक्षा आगे से थोड़े लंबे होते है। बालों का यह स्टाइल लगभग हर तरह के चेहरे पर अच्छा लगता है। इसके लिए किसी खास उम्र की भी जरूर नहीं होती है। बॉब कट आपको लुक तो बदलेगा ही साथ में आपको स्टालिश भी दिखाई देगा।
 
फ्रिंज कट-
समय की कमी होने पर फ्रिंज कट हेयर स्टाइल सबसे अच्छी है। इससे आपके लुक में बदलाव तो होगा ही, साथ ही इसे मैनेज करना भी बहुत आसान है। फ्रिंज कट हेयर स्टाइल कई तरह  को होता है, जैसे विस्पी फ्रिंज सॉलिड फ्रिंज, थिक फ्रिंज और शॉर्ट साइज फ्रिंज। आप अपने चेहरे के मुताबिक इन सभी में  स्टाइलिस दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »