29 Mar 2024, 02:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ट्रेंडी दिखने का शौक है तो जरूर ट्राई करें 'हाफ बन'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 11:17AM | Updated Date: Mar 17 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब बात लुक की आती है तो सबसे पहले हेयर स्टाइल होता है फिर बाकी सब। यदि आपने बहुत अच्छे कपडे पहने हैं जो ट्रेंडी हैं पर आपके बाल उतने ट्रेंडी नही तो आपकी पूरी लुक खराब हो जाती है।
 
अगर आप भी ट्रेंडी रहना पसंद करते हैं तो आपको पता होना चाहिए की आजकल हेयर स्टाइल के मामले में हाफ बन सबसे ऊपर है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इसे बनाने के लिए आपका एक्सपर्ट होना भी ज़रूरी नहीं है क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान है।
 
वैसे तक आजकल कई हेयर स्टाइल्स ट्रेंड मे हैं और सबसे बेहतरीन और अच्छा हेयर स्टाइल यही है क्योंकि इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। चाहे आपके बाक कर्ली हो या स्ट्रैट, रफ लुक के हों या शाइनी यह सभी तरह के बालों पर अच्छा लगता है।
 
यह आपको स्मार्ट लुक तो देगा ही साथ ही साथ यह आपको ट्रेंडी भी बनायेगा। और उससे भी बड़ी बात आप इसे किसी भी तरह कु ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं 'हाफ बन' 
सबसे पहले अपने बालों में थोड़ा टेक्सचर डालें इसके लिए या तो आप बैककॉम्बिंग क्र सकती हैं या फिर अपने हाथो से ही बालों को थोड़ा टेक्सचर दे सकती हैं। आप टेक्सचर देने वाली स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
अपने कानों के पास से उंगलियों की मदद से उल्टा V बनाते हुए सिर के ऊपरी हिस्से पर रफ पोनी बना लें।
 
अब इस पोनीटेल से अपनी पसंद का बन बना लें।
 
बालों की और अच्छी लुक के लिए आप शाइन स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »