24 Apr 2024, 18:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ये ड्रेस ट्रेंड बनाते है होली लुक को परफेक्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 5:52PM | Updated Date: Mar 7 2017 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अब वे दिन नहीं रहे जब लोग होली पर पुराने कपड़े पहनकर निकला करते थे। होली पार्टी में शामिल होने के लिए जरूरी है कि आप अपने लुक पर खास ध्यान दें। हर्बल मेकअप के साथ डे्रसअप का अंदाज भी बदल दिया जाए तो होली पर हर किसी की निगाह बस आप पर टिकी होगी।
 
जींस के साथ कुर्ता
होली पर पारम्परिक सफेद कुर्ती के साथ जींस पहनना अच्छा विकल्प है। सफेद कुर्ती पर होली के सारे रंग नजर आएंगे। ध्यान रखें कि वह ज्यादा पारदर्शी न हो। ऐसे टॉप चुनें, जो पारदर्शी न हों और थोड़ा ढीला हो। टाइट टॉप तो ऐसे मौके पर बिल्कुल न पहनें।
 
अनारकली का क्रेज
होली पर सबसे ज्यादा डिमांड है लखनवी प्रिंट और लखनवी वर्क के कुर्तो की। इसके लखनवी प्रिंट वाले अनारकली सूट में को पहनकर होली पर नया लुक ट्राय किया जा सकता है।
 
इस खास मौके पर सफेद व पीले रंग का अनारकली कुर्ता खूब जमेगा। चाहें तो अनारकली कुर्ते को वनपिस के रूप में भी पहन सकती हैं। इस अनारकली के साथ ट्रेडिशनल झूमके या फ्यूजन स्टाइल के झूमके बहुत अच्छे लगेंगे।
 
जैकेट जमाएगी रंग
लेंगिंग के साथ सामान्य-सा शॉर्ट लखनवी कुर्ता या टॉप पहना जा सकता है। इसके साथ कलरफुल फुल स्लीव्स वाले जैकेट डालें। ये जैकेट अनारकली अंदाज के होने चाहिए। अनारकली सूट के ऊपर से भी सामान्य जैकेट डाल सकती हैं. साथ में कानों में झूमके पहनें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »