28 Mar 2024, 17:52:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऑफिस के लिए ऐसे होने चाहिए आपके फुटवेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2017 5:04PM | Updated Date: Feb 3 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप वर्किंग हैं तो आपके फुटवेयर ऐसे होने चाहिए जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़े। प्रोफेशनल लुक के लिए आप अट्रेक्टिव डिजाइन वाले ब्लॉक हील या चौड़े हील वाले फुटवेयर पहन सकती हैं। आइए हम आपको बताते है कि कैसेट फुटवेयर के साथ आप लगेंगी सबसे बेहतर। 
 
फॉर्मल ड्रेसेज पर ब्लॉक हील वाली जूतियां व सैंडिल काफी फबते हैं। कम या मीडियम लंबाई वाली लड़कियां इन्हें पहनकर लंबी नजर आती हैं। आप अपने कॉन्फिडेंस से भरपूर लुक के साथ सबको प्रभावित कर सकती हैं।
 
भूरा, बेज (मटमैला) कलर में ढेर सारी आड़ी-तिरछी पट्टियों के डिजाइन वाले फुटवेयर आपके कलेक्शन में होना चाहिएं। ये किसी भी स्टाइल को सूट करते हैं और आपको स्मार्ट लुक देते हैं।
 
वेजस हील के फुटवेयर लगभग सभी फॉर्मल कपड़ों के साथ जंचते हैं। चौड़ा हील होने के कारण पहनने के लिए भी ये आरामदायक होते हैं।
 
ब्‍लैक कलर काले रंग का फुटवेयर सदाबहार है। यह हमेशा फैशन में बना रहता है। सभी कामकाजी महिलाओं के पास यह जरूर होना चाहिए, क्योंकि यह लगभग सारे कपड़ों के ऊपर सूट करता है और साथ ही अच्छा लुक भी देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »