17 Apr 2024, 00:51:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कौनसी नेकलाइन सूट करेगी आपको

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 12:57PM | Updated Date: Nov 10 2016 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी टॉप या ड्रेस को चुनते समय लड़कियां अक्सर उसकी नेकलाइन को देखती हैं कि वह नेक लाइन उनपर सूट करेंगी भी या नहीं। नेकलाइन एक ऐसी चीज होती है, जो लुक को बना या बिगाड़ देती है। अगर आप अपने पर सूट करती नेकलाइन की ड्रेस कैरी करते हैं, तो यह लुक को और निखार देगी।  
 
बोट नेक : बोट नेक सबरीना नेकलिन के नाम से भी जाना जाता है। लंबी हाइट और लंबी गर्दन वाली औरतों को इस नेकलाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। अगर आपकी बॉडी आवरग्लास और आप थोड़ी भारी भी हैं, तो आपको इसे ट्राई करना चाहिए। 
 
वन शोल्डर  : इस नेकलाइन में एक तरफ का कंधा खुला रहता है, यह हर किसी का ध्यान आपकी गर्दन की और खिंचती है। सुंदर कॉलरबोन, लंबी गर्दन और नाजुक कंधों वाली औरतों के लिए यह नेकलाइन सबसे बेस्ट आॅप्शन है। 
 
वी-नेक  : इसकी शेप V आकार में होता है। यह नेकलाइन हर किसी को सूट नहीं करता। ये होरग्लास बॉडी शेप वाली लड़कियों को यह सबसे अच्छा लगता है। 
 
टर्टल नेक  : टर्टल नेक आमतौर पर फिटिंग वाले स्वेटर्स में देखे जाते हैं। अगर आप स्लिम और  स्ट्रट फिगर वाली है, तो इस तरह की नेकलाइन कैरी करें। 
 
काउल नेक  : यह नेकलाइन ज्यादातर छोटी और लंबी, दोनों तरह की ही स्लीव्ज वाले टॉप्स और स्वेटर्स पर देखी जाती है। यह आऊटफिट के फैब्रिक पर डिपेंड करता है कि वह आपकी कैसी लुक देता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »