29 Mar 2024, 20:55:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फैशन ट्रैंड में लड़कियों के लिए धोती स्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2016 12:07PM | Updated Date: Aug 17 2016 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैशन आए दिन बदलता है। इस समर सीजन धोती पेंट का फैशन खूब ट्रेंड में चल रहा है। धोती ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट है, जिसे पहले ज्यादातर पुरुष कुर्ते के साथ पहनते थे, लेकिन बदलते जमाने के साथ धोती स्टाइल आउटफिट्स महिलाओं के वार्डरोब में भी शामिल हो गया। फैशन की बात करें, तो लोग बॉलीवुड फैशन के मुरीद हैं। बॉलीवुड सितारों की ड्रेसिंग सेंस और डिजाइनर आउटफिट्स को लोग फॉलो करते हैं। इस समर सीजन मॉडल्स से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी धोती स्टाइल फैशन के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। 

ट्रेडिशनल धोती को मॉडर्न स्टाइल में पेश किया गया है। डिजाइनरों ने अपनी कलेक्शन में धोती को केजुअल से डिजाइनर लुक दी है, जिसमें फैब्रिक, कलर्स और डिजाइंस का यूनिक कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। धोती पर किया पर्ल, जरदोजी और जरकन एम्ब्रायडरी वर्क इसे और भी रॉयल व एक्सपेंसिव लुक देता है।  यह स्टाइल सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं, बल्कि लड़कों को भी खूब पसंद आ रहा है।

इस स्टाइल में खास लड़कों के लिए ग्रूम कलेक्शन भी शामिल की गई है। धोती पेंट स्टाइल में ड्रेपिंग को ज्यादा रखते हुए इसे लूज कटिंग दी गई है, जबकि प्लीट्स को हैवी रखा गया है।    

वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी धोती पेंट का अच्छा मेल देखने को मिल रहा है। आप टेरिबल प्रिंट्स, फ्यूजन, ब्राइट कलर की धोती के साथ टॉप, टुनिक्स, कुर्ती, शर्ट और फ्रॉक आदि वियर कर सकते हैं। वैसे ज्यादातर लड़किया कुर्ती, लांग कमीज, एलाइन कमीज और फ्रॉक के साथ ही इन्हें पहनना पसंद कर रही है। वहीं, धोती स्टाइल साड़ी में भी लड़कियां ग्रेसफुल लुक में नजर आती हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »