29 Mar 2024, 10:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फेस्टिव सीजन में हो जाएं थोड़ा स्‍टाइलिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2016 11:11AM | Updated Date: Jul 20 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेस्टिव सीजन में हेयरस्टाइल और मेकअप सही होना जरूरी है, ताकि आपको परफेक्ट लुक मिल सके। अगर आप ट्रेंडी हेयरस्टाइल अपना रहीं है, तो मेकअप हल्का होना चाहिए, जिससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगी और आप ग्लैमरस दिखेंगी। आईए जानते है कुछ ऐसे ही हेयर स्टाइल्स के बारे में जो आपको परफेक्ट लुक के साथ ग्लैमरस और सैक्सी लुक भी देंगे।

साइड प्लेट

साइड प्लेट यानी एक ओर की गई चोटी। आप फिशबोन प्लेट भी ट्राई कर सकती हैं। एथनिक ड्रेस के साथ ये खूब फबेगी। रोल्स या फिर कर्ल्स इस मौके पर न करवाएं, क्योंकि बालों में नमी आने की वजह से वह जल्दी खराब हो जाएंगे। बालों को नेचुलर ही रहने दें और चोटी बांधकर रखें।

हेयरबन

फेस्टिवल सीजन में पार्टी में जा रही हैं, तो हेयरबन प्रेफर करें, क्योंकि डांस करते वक्त बाल बंधे रहने जरूरी हैं। इससे आपको बाल संभालने नहीं पड़ेंगे। खुले बालों का हेयरस्टाइल न अपनाएं, क्योंकि ऐसा करने से वह रूखे जल्दी होते हैं।

बंदाना

इस स्टाइल को अपनाने से आपको बंजारन लुक मिलती है। एथनिक ड्रेस पहनकर कंटेम्प्ररी लुक देना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को अपनाएं। जिन लड़कियों के बाल छोटे हैं, वह बंदाना सिर पर ट्राई कर सकती हैं।

परांदा

एथनिक ड्रेस के साथ परांदा बालों में खूब जंचता है। कलरफुल परांदा अपनी चोटी में सजा सकती हैं। इससे बाल बंधे भी रहेंगे और उन्हें डिफरेंट लुक भी मिलेगा, जो एथनिक ड्रेस के साथ सूट करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »