25 Apr 2024, 09:40:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फेस शेप के मुताबित बनाएं अपना हेयर स्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2016 11:50AM | Updated Date: Jun 9 2016 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर हम बालों को या तो एक ही स्टाइल में कट करवाते हैं या फिर जो ट्रेंड चल रहा होता है, उसे ट्राई कर लेते हैं। कुछ कॉमन हेयर कट तो सब पर अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ हेयर स्टाइल ऐसे होते हैं, जो किसी दूसरे पर तो अच्छे लगते हैं, पर खुद कटवाने पर चेहरे पर नहीं जंचते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से गुजर रही हैं तो यहां जानिए फेस शेप के अनुसार कैसा हो आपका हेयर कट......

ओवल शेप 
अगर आपका चेहरा ओवल शेप या अंडाकर है तो घुंघराले बाल आप पर हमेशा अच्छे लगेंगे वेव्स या लेयर में हेयर कटवाना आपको परफैक्ट लुक देगा।
 
गोल चेहरा
चेहरा गोल है और बाल लंबे तो आपको अपने बालों की लंबाई कंधों तक ही रखना चाहिए। इससे आपके चिकबोन्स उभरे हुए नजर आएंगे। आप चाहें तो वेव्स या कर्ली हेयर भी रख सकते हैं। 
 
हार्ट शेप
हार्ट शेप वाले फेस कोई भी हेयर कट अच्छा लग सकता हें। आप अपनी पंसद का कोई भी नया स्टाइल चुन सक ते है जो ट्रेंड में हो मल्टी लेयर स्टाइल भी आप ट्राई कर सकती हैं। 
 
चौकोर
आपका चेहरा चौकोर है और बाल स्ट्रेट हैं तो आपके लिए भी शोल्डर लेंथ  बाल सूट करेंगे। इसके साथ ही फोरहेड तक फ्लेक्स रखना आपके माथे की चौड़ाई को कम करेगा।
 
ब्यूटी टिप्स: चेहरा ओवल शेप या अंडाकर है तो घुंघराले बाल आप पर हमेशा अच्छे लगेंगे
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »