सोशल मीडिया में इमोजी का ट्रेंड कितना है यह सब जानते है लोग अपनी भावनाओं को भी इमोजी से ही व्यक्त कर रहे है। इतना ही नहीं इमोजी ने नेल आर्ट में भी अपनी जगह बना ली है। आजकल युवाओं के बीच इमोजी नेल आर्ट का क्रज काफी बढ़ गया है। यह देखने में काफी फनी लगता है तो यह सबकी पसंद बनता जा रहा है।
आप भी इस ट्रेड को अपनी नेल पर अप्लाई कर के देख सकती है। आप अपनी पसंद का कोई भी इमोजी पसंद कर इसे अपने नेल पर बना सकती है।
इसके लिए सबसे पहले आपको यलो, ब्लैक, वाइट, रेड और ब्लू कलर की जरूरत होगी। साथ ही नेल आर्ट टूल जैसे पेंट बर्श, डॉटेड टूल्स आदि। इन सबके साथ आपको इमोजी बनाने में मजा आएगा। बेस कोट के बाद आप अपने पसंद का नेल पेंट लगा ले और फिर इसके ऊपर अपनी पसंद का इमोजी बना ले।