25 Apr 2024, 13:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चुकंदर के पैक से रोकें बालों का झड़ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2016 11:12PM | Updated Date: Mar 10 2016 11:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालों का झड़ना और असमय गंजापन आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। वर्तमान में तनाव और बहुत अधिक प्रदूषण के कारण बाल झड़ने लगे है। हम घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते है। जिसके कारण गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का असर बालों  पर पड़ता है और नतीजन बाल झड़ते है। अनियमित दिनचर्या और काम के दबाव के कारण तनाव ने लगभग सभी को अपनी गिरफतार में लिया है जिसके कारण बाल झड़ते है। अस्वस्थ खानपान और आनुवांशिक कारण भी बालों के गिरने का कारण है। लेकिन इसके उपचार के लिए सबसे अच्छी दवायें आपके किचन में मौजूद है। इस लेख में हम आपको बता रहे है। कि कैसे चुकंदर के प्रयोग से आप बालों का उपचार कर सकते है।

क्या करें-
- चुकंदर के पत्तों को लेकर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए।
- अब पत्तियों को निचोड़कर अच्छे से पेस्ट बना लीजिए।
- अब इस पेस्ट में एक चम्मच हीना मिलाकर अपने सिर पर अच्छे से इस पेस्ट को लगायें।
- इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को धो लें।
-  इस तरीके को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुबह के वक्त सप्ताह में 3 से 4 बार प्रयोग करें।
- अलावा चुकंदर के पत्ते और हल्दी पावडर मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाना भी अच्छा उपाय है इस पेस्ट को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

चुकंदर कैसे प्रभावी है-
 - चुकंदर में विटामिन बी और सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन आदि जरूरी तत्व होते है जो बालों के विकास में सहासक है।
- ये तत्व एंटी-आॅक्सीडेंट की तरह है जो कि बालों को पाकृतिक रूप से निखारते भी है।
- चुकंदर से सिर के खुले रोमछिद्र बंद होते है जिससे बालों को मजबूती मिलती है।
- पोटैशियम की कमी भी बालों के झड़ने का प्रमुख कारण है और चुकंदर में पोटैशियम होता है।
अगर आप बालों को बढ़ाना चाहते है तो रोज चुकंदर का जूस पियें। इसके अलावा पालक और गाजर का जूस भी बालों को मजबूती प्रदान करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »