20 Apr 2024, 02:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

विंटर के लिए स्टाइलिश स्वेटर्स...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2015 9:29PM | Updated Date: Dec 26 2015 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठंड बढने के साथ ही गर्म कपडों के डिजाइनर पैटर्न लगातार मार्केट में आ रहे हैं ,जिनमें फॉर्मल और पार्टी वियर्स, दोनों शामिल हैं। नए कलेक्शन में खास तौर से स्टाइलिश स्वेटर्स इस बार बाजार में छाए हुए हैं। इसी के साथ हाथ से बुने स्वेटर्स भी पसंद किए जा रहे हैं।

आइए जाने इस लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में-
आजकल स्वेटर्स नॉर्मल हाइनेक और गोल गले के अलावा वी शेप ट्रेंड में है। कुछ नए जैसे टर्टल नेक, स्ट्रेच क्रीप वी नेक का फैशन भी है। थ्री-फोर्थ स्लीव का नावल्टी कार्डिगन और पुलोवरस्मार्ट लुक देता है। कॉलनेक डॉलमेन स्वेटर्स के साथ ही स्वेटर्स में ट्यूनिक और ट्विस्टेड रिब्ड स्टाइलिश लगता है। प्रिंटेड लॉन्ग स्वेटर्स भी पसंद किए जा रहे हैं।

जिग-जैग स्वेटर्स का फैशन एक बार फिर लौटकर आया है, लेकिन इस बार यह कुछ डिफरेंट लुक के साथ नजर आ रहा है। इसे जींस के साथ पहनना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरह के स्वेटर्स में ज्यादातर तीन रंगों का कॉम्बीनेशन बनाया जा रहा है। थ्री फोर्थ लंबाई की बांहों के साथ फ्रंट ओपन पैटर्न काफी स्मार्ट लगता है।

एक बार फिर हाथ से बुने स्वेटर्स का फैशन आया है। गल्र्स मनपसंद डिजाइन ऑर्डर पर बनवा रही हैं।

एक बार फिर हाथ से बुने स्वेटर्स का फैशन आया है। गल्र्स मनपसंद डिजाइन ऑर्डर पर बनवा रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »