24 Apr 2024, 05:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इस समय सिटी में बॉलीवुड फै शन का क्रे ज है। जिसमें बॉलीवुड में चल रहे ट्रेडिशनल ड्रेसेस आर्कषक हैं। इस वेडिंग सीजन में ब्राइडल फैशन में अब लेटेस्ट आउटफिट्स से वेडिंग ओकेजन को और भी स्पेशल बनाया जा रहा है। इस बार ब्राइडल्स के लिए लॉन्ग जैकेट विथ लहंगा आउटफिट को इंट्रोड्यूज किया गया है। बदलते फैशन ट्रेंड के चलते शादी, पार्टी जैसे खास मौके पर इस समय बॉलीवुड में चल रहे ट्रेडिशनल आउटफिट्स बहुत पसंद किए जा रहा है। राजधानी में भी विशेष तौर पर लाइटवेट फैब्रिक पर हैवी वर्क डिजाइनर लहंगों की डिमांड बढ़ रही है। लोगों की पसंद को देखते हुए मार्केट में आउटलेट्स पर टेलगाउन लहंगा और अनारकली पैटर्न में लहंगे पर हैवी वर्क के साथ आकर्षक रेंज उपलब्ध है।

डिजाइनर शेरवानी इन फैशन

डिजाइनर्स बताते है कि शादी के लिए दुल्हन ही नहीं दूल्हों ने भी अपने लुक पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उनके लिये यह दिन बहुत मायने रखता है इसलिए विवाह में स्टाइलिश लुक को लेकर दूल्हें भी काफी सजग हो गए हैं। शादी दुलहन के साथ-साथ दूल्हे के जीवन का भी महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसके लिए हमने इस बार दूल्हों की पोशाक पर भी नए प्रयोग किए हैं। शेरवानी के साथ पहने जाने वाले स्ट्रेट पयजामे को जोधपुरी स्टाइल की धोती का लुक दिया है। जिसको स्टाइलिश लुक देने के लिए नारंगी, पुशिया पिंक और गाढ़े हरे रंग का इस्तेमाल किया है।
 

कलीदार लहंगे पर हैवी वर्क
सिटी के डिजाइनर मुजम्मिल कादिर बताते हैें कि वेडिंग सीजन में कलीदार लहंगों का चलन बढ़ा है और यंगस्टर्स को कलीदार डिजाइन में जरीजरदोजी और कुंदन का हैवी वर्क काफी पसंद आ रहा है। इसमें पूरे लहंगे पर हैवी वर्क के बजाए एक ही कली पर हैवी वर्क किया जाता है वहीं दूसरी कली को सिंपल रखा जाता है। इसके अलावा टेलगाउन, अनारकली लहंगा और अनारकली फ्रॉक भी डिजाइन किए गए हैं। जिससे विशेष तौर पर बॉलीवुड की थीम पर डिजाइन किया गया है। इन डिजाइनों में बाजीराव मस्तानी में दीपिका की अनारकली फ्रॉक व प्रियंका का मराठी लुक वाला लहगां और प्रेम रतन धन पायो का सोनम का लंहगा विशेष है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »