26 Apr 2024, 02:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

करवाचौथ पर खूबसूरत दिखने के टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2015 4:31AM | Updated Date: Oct 27 2015 4:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करवाचौथ सभी विवाहित महिलाओं के लिए विशेष उत्सव होता है। यह त्यौहार महिलाओं के सौंदर्य से सीधे तौर से जुड़ा है, क्योंकि इस दिन सभी उम्र की महिलाएं सजधज कर अपने पति की आरती उतारती है तथा उनके मंगल और लंबे जीवन की कामना करती हैं। मेंहदी, सिंदूर, चूड़ियां और बिंदी करवाचौथ में महिलाओं के सौंदर्य का अभिन्न अंग हैं।

आंखों का मेकअप
आंखों की सुंदरता के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाएं। आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए पलकों पर भूरी या स्लेटी आई शैडो का प्रयोग करें तथा इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें, जिससे आंखों पर चमक आ जाएगी तथा मेकअप में भारीपन की दिखावट भी नहीं होगी। मस्कारा को एक भारी मुलम्मे की बजाय दो हल्की तहों में करना चाहिए। पहला कोट करने के बाद इसे सूखने दें तथा इसे कंघी या ब्रश कर लें।

ऐसे फांउडेशन लगाएं
अगर आपकी त्वचा साफ है तो आप फांउडेशन को छोड़ सकती है। आप अपनी त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन और माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए तैलीय त्वचा के लिए एस्ट्रीजंट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाऊडर लगा। तैलीय त्वचा के लिए ज्यादा पाऊडर का प्रयोग मत करें तथा चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दें। पूरे चेहरे तथा गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाऊडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लंबे समय तक बना रहता है।अगर आप फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहती हैं तो केवल जल आधारित फांउडेशन का ही प्रयोग करें तथा हल्के कवरेज के लिए एक या दो बूंद पानी प्रयोग में ला सकती हैं।

ऐसे कपड़े पहनें
करवाचौथ के त्यौहार के दिन नई दुल्हनें और युवा महिलाएं दुल्हनों जैसी पोशाक पहनना पसंद करती है जिससे उन्हें दुल्हन जैसा एहसास प्रदान होने का दोबारा अवसर मिलता है। आज के दौर में पारंपरिक लाल रंग के साथ-साथ गहरा गुलाबी रंग, हल्का गुलाबी रंग, हल्का नीला रंग, फिरोजी नीला रंग, हल्का बैंगनी रंग, स्ट्राबैरी, कांस्य, जामुनी रंग भी काफी आकर्षक लगता है। युवा महिलाओं में दो रंगों का मिश्रण भी काफी लोकप्रिय माना जाता है। ड्रेस के तौर पर लहंगा चोली काफी लोकप्रिय है। महिलाएं घने अलंकृत कुर्ते के साथ सलवार कुर्ते का प्रयोग भी कर सकती हैं। साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनने की बजाय इस तरीके से पहनना चाहिए ताकि सजावटी चोली और सघन आंचल की खूबसूरती साफतौर पर झलकती रहे। सिली हुई साड़ियों का नया ट्रैंड चल पड़ा है, जिसे पहनने में मुश्किल नहीं होती।

बिंदी का खास महत्व
बिंदी करवाचौथ के सौन्दर्य का अभिन्न अंग मानी जाती है। अपनी पोशाक से मिलती जुलती रंग की सजावटी बिंदी का प्रयोग करें। छोटे चमकीले रत्नों से जड़ित बिंदी काफी आर्कषक लगती है। अपने सौन्दर्य में इत्र लगाना कभी न भूलें क्योंकि यह सोने पर सुहागे का काम करता है, उचित जीवनशैली अपनाने से चहेरे पर चमक तथा उत्साह की झलक मिलती है। तेजस्वी आभा के लिए उचित पोषाहार, व्यायाम पर्याप्त नींद, तथा विश्राम अत्यंत आवश्यक है। त्यौहार से कुछ हफ्ते पहले हल्का व्यायाम तथा पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। पैदल चलना शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य दोनों के लिए लाभकारी साबित होता है।मन की शांति तथा स्वास्थ्य के लिए लंबी गहरी सांसे सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है।
 

लिपस्टिक
लिपस्टिक की सुंदरता के लिए घने गहरे रंगों का उपयोग न करें क्योंकि चमकीली लाइट में यह ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं, जिससे आपकी आभा पर विपरित असर दिखाई देता है। सौंदर्य पर चार चांद लगाने के लिए गुलाबी, ताम्रवर्णी, कांस्यवर्णी रंगों का प्रयोग करें। नारंगी रंग या नारंगी शेड का प्रयोग फैशन का नया प्रचलन है। विकल्प के तौर पर आप हल्के बैंगनी तथा गुलाबी रंगों का प्रयोग भी कर सकती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »