19 Mar 2024, 12:41:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

विवाहिता का आरोप : पत्रकार ने रिवॉल्वर दिखाकर किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 3:03PM | Updated Date: Aug 10 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

-  गीत दीक्षित
भोपाल। राजधानी में एक विवाहित महिला ने पत्रकार चंद्रमोहन दुबे और उसके साथियों पर रिवॉल्वर से डराकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को कमला नगर थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में दिए बयान में पुलिस पर पत्रकार को बचाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद न्यायाधीश शिराज अहमद ने पुलिस को सही आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। 
जानकारी के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को दिए आवेदन में यह घटना 4 अगस्त की शाम की बताई है। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी विपुल अंजाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन पत्रकार चंद्रमोहन दुबे को पूछताछ कर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने कमला नगर थाने में आवेदन देकर पत्रकार चंद्रमोहन दुबे एवं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में फरियादिया ने धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए।  
 
शिनाख्त क्यों नहीं करवाई? 
पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि  पत्रकार चंद्रमोहन दुबे के रसूखदार होने के कारण पुलिस उसके स्थान पर किसी रामलाल नाम के निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाकर जेल भेज रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़िता से चंद्रमोहन दुबे की शिनाख्त क्यों नहीं करवाई। साथ ही घटनास्थल से जब्त चंद्रमोहन दुबे के सबूतों की जप्ती क्यों नहीं बनाई। पीड़िता द्वारा 164 के बयान में चंद्रमोहन दुबे का नाम लिया गया था तो आरोपी को थाने से क्यों छोड़ दिया गया। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि जब पीड़िता ने रामलाल का नाम ही नहीं लिया था तो उसे आरोपी कैसे बना दिया। कोर्ट ने पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट 21 अगस्त तक पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। 
 
आई-कार्ड से हुई दुबे की पहचान
पीड़िता ने पुलिस और कोर्ट को बताया कि भागते समय चंद्रमोहन दुबे का आई-कार्ड उसके घर पर गिर गया था। उसने बताया कि इससे ही दुबे के पत्रकार होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने आई-कार्ड पुलिस को जप्त कराया है।  
 
आरोपी विपुल ने पत्रकार को बताया मुख्य आरोपी
इस मामले में जेल में बंद आरोपी विपुल के करीबी दोस्त धनंजय सिंह ने गुरुवार को एसपी साउथ को एक लिखित शिकायत की है। इसमें उसने बताया कि घटना वाले दिन विपुल उससे कोटरा सुल्तानाबाद किसी काम से जाने का कह कर गया था। बाद में मुझे पता चला कि विपुल के खिलाफ कमला नगर थाने में एक महिला ने ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बाद मैं विपुल से मिलने कमला नगर थाने पहुंचा।
 
उसने मुझे बताया कि शाम करीब पांच बजे वह अपनी परिचित महिला व उसके पति से काम के सिलसिले में मिलने उनके घर पहुंचा था। जैसे ही वह महिला के घर के दरवाजे पर पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति जिसकी मूछें हैं माथे पर टीका था छोटे बाल थे, चश्मा पहने था। वह अर्धनग्न हालत में महिला के घर से कपड़े पहनते हुए भाग रहा था। उसने महिला के चीखने की आवाज सुनकर उस व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह धक्का देकर भाग निकला। तभी पुलिस पहुंची और उसे झूठे आधारों पर पकड़कर थाने ले आई। जबकि पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया था कि उसके साथ किसी चंद्रमोहन दुबे नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »