20 Apr 2024, 11:01:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

परिंदों की आंखों में नहीं चुभेगी फाउंटेन की लाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 11:35AM | Updated Date: Aug 9 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

- केपी सिंह

इंदौर। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए निगम हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। बारिश के दिनों में तालाबों के संरक्षण से लेकर शहर की हरियाली पर फोकस किया है। ऐसे में अगर शहर में फ्लोटिंग फाउंटेन लग जाए, तो चार चांद लग जाएंगे। निगम ने सिरपुर तालाब के कैचमेंट से अतिक्रमण हटाने के बाद छोटे सिरपुर तालाब में एक फ्लोटिंग फाउंटेन लगवाया है, जो रात में तालाब की खूबसूरती को बढ़ा देगा। सिरपुर तालाब विदेशी परिंदों का बड़ा आशियाना है।
 
यहां सात समंदर पार से विदेशी परिंदे हर साल आते हैं। ऐसे में पक्षियों को आकर्षित करने के लिए नगर निगम ने यहां आकर्षक फ्लोटिंग फाउंटेन लगाया है, जो न सिर्फ पानी में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को तेज करेगा, बल्कि फाउंटेन की आवाज पक्षियों को भी अपनी तरफ खींचेगी। वहीं रात में पक्षियों को फाउंटेन की रोशनी चुभे नहीं, इसीलिए इसमें अलग तरह की लाइटिंग की गई है।
 
छोटे सिरपुर तालाब में लगे इस फाउंटेन की कीमत सात लाख रुपए है। जलीय जीवों के लिए ऑक्सीजन भी बढ़ाएगा फाउंटेन : इस फाउंटेन से सिर्फ तालाब की खूबसूरती ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि इसकी मदद से तालाब के पानी में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया तेज होगी और पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, जो परिंदों के साथ ही जलीय जीवों के लिए जरूरी है। 70 फीट ऊंचाई तक जाने वाले इस फाउंटेन को बनाने में तकरीबन सात लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसमें खास तौर की वूम्ब लाइट लगाई गई है, जो रात के अंधेरे में परिंदों की आंखों में नहीं चुभेगी।
 
वहीं फाउंटेन की आवाज से भी परिंदे तालाब की तरफ आकर्षित होंगे। इससे तालाब में आने वाले परिंदों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। फिलहाल इसे छोटे तालाब के किनारे लगाया गया है। जल्द ही इसे तालाब के दूसरे हिस्सों में भी लगाया जाएगा। इससे तालाब की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ में जलीय जीवों के लिए जरूरी ऑक्सीजन भी आसानी से मिलेगा। 
 
तालाबों को बनाएंगे खूबसूरत 
सिरपुर तालाब पक्षियों का अभयरण है। इसी को देखते हुए छोटे सिरपुर तालाब में फाउंटेन फ्लोटिंग लगाया गया है, ताकि तालाब की खूबसूरती को बढ़ाया जाए। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। आगे बड़े तालाबों में भी इन्हें लगाएंगे। इसी उद्देश्य से शहर के अन्य तालाबों को भी खूबसूरत बनाया जाएगा। इसी पर प्लानिंग कर रहे हैं। 
मालिनी गौड़, मेयर 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »