25 Apr 2024, 01:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

डीईओ की छुट्टी ने बढ़ाई परेशानी, नए सॉफ्टवेयर से रुका वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 9:57AM | Updated Date: Jul 3 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शैलेंद्र वर्मा-
इंदौर। स्वांग सॉफ्टवेयर इन दिनों शिक्षा विभाग की परेशानी का सबब बना हुआ है, जिसके चलते 38 संकुलों के पांच हजार से अधिक शिक्षक आगामी समय में प्रभावित होंगे। उधर, जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में प्रभारी बनाने का खेल अधिकारियों के बीच चल रहा है, किंतु सारी परेशानियों का केंद्र बिन्दु जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कौशल को माना जा रहा है। शिक्षकों के वेतन के लाले पड़ने वाले हैं। शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
 
डीईओ का कारनामा
नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में वेतन पत्रक बनाने वाले पांच कर्मचारी परेशान हैं क्योंकि डीईओ की छुट्टी के कारण प्रभारी नहीं हैं। वहीं स्वांग सॉफ्टवेयर में समय पर इंट्री नहीं हो रही, क्योंकि यह कर्मचारियों के लिए नया है। उधर, डीईओ सुधीर कौशल ने डीएड कॉलेज में एक और बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने डीईओ का पद लेने के बाद यहां का प्रभार किसी को नहीं दिया है। इससे कॉलेज के कर्मचारियों का वेतन दो माह से अटका हुआ है। नाराज शिक्षक संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यापक कर्मचारी संगठन के नेता हरीश बोयत ने बताया शिक्षकों में इसको लेकर रोष है।
 
अधिकारियों ने ऐसे दिया प्रभार
जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार अब तक चार अधिकारियों को क्रमबद्ध दिया जा चुका है। डीईओ कौशल ने छुट्टी पर जाने के लिए प्रभार शशिकांत गुबरेले को दिया। गुबरेले उक्त प्रभार नरेन्द्र जैन को, तो नरेंद्र जैन विजया शर्मा (प्राचार्य राजेंद्र नगर) को सौंप गए। उधर, जिला कोषालय में विजया शर्मा के हस्ताक्षर नहीं चले। इससे पांच हजार शिक्षकों का वेतन प्रभावित होगा।
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »