19 Apr 2024, 21:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

दबंग न्यूज के आयोजन वाले राधे मां के वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में हुआ शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 5:51PM | Updated Date: Apr 15 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। दबंग दुनिया समूह द्वारा इंदौर में आयोजित चेटीचंड महोत्सव के दौरान राधे मां इंदौर पधारी थी। इस आयोजन का एक शार्ट वीडियो दबंग न्यूज चैनल ने यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। राधे मां के इस वीडियो को बड़ी तेजी से लोगों  ने देखा और सराहा। मात्र नौ दिनों में वीडियो ने 28 लाख से ज्यादा व्यूअर्स हासिल किए। इस वीडियो के प्रति लोगों की आस्था का प्रमाण ये है कि प्रतिदिन करीब ढाई लाख से जयादा लोगों ने इसे देखा। 
 
वीडियो को देखने वालों की संख्या अब भी लगातार बढ़ रही है। इस वीडियो ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। किसी भी सामाजिक और धार्मिक आयोजन या धर्म गुरु को इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में इतने व्यूअर्स कभी हासिल नहीं हुए। इस वीडियो ने कई रिकॉर्ड तोड़े और नए कीर्तिमान बनाए। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने राधे मां और दबंग न्यूज के इस वीडियो को रिकॉर्ड बुक में शामिल किया और एक प्रमाण पत्र भी दिया। दबंग समूह के चेयरमैन किशोर वाधवानी को ये प्रमाण पत्र वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने देकर सम्मानित किया। 
 
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एक इंटरनेशनल संस्था है। संस्था किसी भी कैटेगरी में प्रमाणपत्र देने के पहले सूक्ष्म पड़ताल करती है। इंटरनेशनल मापदंडों पर खरा उतरने पर ही इवेंट को वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया जाता है। मालूम हो कि दबंग दुनिया मीडिया समूह देश का सबसे तेज़ी से विस्तारित होने वाला समूह है। समूह का समाचार पत्र 5 राज्यों के साथ 14 संस्करण प्रकाशित करता है। समूह का न्यूज़ चैनल दबंग न्यूज़ मध्यप्रदेश का सबसे भरोसेमंद और सबसे तेज़ न्यूज़ देने वाला चैनल है। ये पूरे प्रदेश में नंबर एक पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »