19 Mar 2024, 08:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

700 परिवारों को चार दिन में मिलता है एक बार पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 12:10PM | Updated Date: Mar 18 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह -

इंदौर। शहर की प्यास बुझाने का दावा कर रहे नगर निगम अफसरों की लापरवाही से 700 परिवार पर भीषण जलसंकट बना हुआ है। यहां चार दिन में एक बार पानी आता है और अगर कहीं लीकेज हो गया तो आठ दिन में एक बार। 
 
ये स्थिति सालों से बनी हुई है। यह समस्या न्यू द्वारकापुरी की है जहां विदुर नगर टंकी से पानी सप्लाय होता है। प्रेशर नहीं मिलने से न्यू द्वारकापुरी की जनता को चार-चार दिन पानी का इंतजार करना पड़ता है। रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र रावत को भी समस्या बताई, ताकि समाधान हो जाए। 

40 साल पुरानी है लाइन 
क्षेत्र की यह लाइन 40 साल पुरानी है और पूरी तरह सड़ चुकी है। कई स्थानों पर इसमें अक्सर गंदा पानी आने की भी शिकायत रहवासियों ने की थी। अब पूरे वार्ड में नर्मदा की नई लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। वार्ड 84 ऐसा वार्ड है, जिसमें तीन टंकियों से पानी सप्लाय होता है। इसमें एक अन्नपूर्णा टंकी, दूसरी स्कीम 71 और तीसरी विदुर नगर पानी की टंकी से सप्लाय किया जाता है। इसमें पुरानी द्वारकापुरी में स्कीम 71 की टंकी से एक-एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय होता है, जबकि विदुर नगर टंकी से चार दिन में एक बार सप्लाय होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »