19 Mar 2024, 12:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
  • Untitled-7
  • Untitled-6
  • Untitled-8
  • Untitled-9

आदित्य शुक्ला इंदौर। पुष्य नक्षत्र का संयोग गुरुवार व शुक्रवार को विशेष फलदायी माना जाता है। 9 और 10 फरवरी को गुरु-पुष्य तथा शुक्र-पुष्य का संयोग बन रहा है। इसके चलते वाहन, मशीन, जमीन, मकान, गहने आदि खरीदी के लिए ये दो दिन शुभ रहेंगे।

ज्योतिषी चंद्रभूषण व्यास ने बताया इन दिनों शादी आदि मांगलिक कार्यों की धूम मची है, जिससे अधिकतर लोग खरीदी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पुष्य नक्षत्र का संयोग दो दिन रहने से खरीदी करने वाले आसानी से मानचाही वस्तु खरीद सकेंगे। पं. व्यास ने बताया माघ माह में गुरु-पुष्य का संयोग अनूठा योग बनाता है, जो 9 और 10 फरवरी को बन रहा है। उन्होंने बताया पुष्य नक्षत्र 9 फरवरी सुबह 10.47 से शुरू होगा, जो दूसरे दिन 10 फरवरी सुबह 9.38 बजे तक रहेगा। इस तरह पहले दिन गुरु-पुष्य का संयोग बनेगा, जो बहुत ही शुभफलदायी रहता है और दूसरे दिन शुक्र-पुष्य का योग बनेगा। इस तरह लगातार दो दिन पुष्य का संयोग खरीदी के लिए उत्तम समय रहेगा।

ज्योतिष में इसलिए माना गया है शुभ
उन्होंने बताया गुरुवार और शुक्रवार को कोई भी व्यक्ति सोना, चांदी, वाहन, मशीन, जमीन, मकान आदि की खरीदी कर सकता है। पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली खरीदी सदैव शुभ व मंगलकारी रहती है। इस माह गुप्त नवरात्र भी रहती है, इसलिए इस माह को ज्योतिष में शुभ माना जाता है।

एक दिन में चार संयोग
गुरु-पुष्य के साथ-साथ उस दिन महीना माघ, तिथि तेरस होने से उत्तम कोटि का योग बन रहा है। इस दिन किए जाने वाले मांगलिक कार्य भी फलीभूत होंगे। इस दिन की जाने वाली खरीदी से परिवार में सुख-समृद्धि के साथ-साथ निरंतर वृद्धि का मार्ग भी
प्रशस्त होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »