25 Apr 2024, 13:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

डिफॉल्टरों के घरों पर लिखेंगे कुर्की और बकाया राशि का ब्योरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 10:33AM | Updated Date: Jan 29 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनूप सोनी इंदौर। बिजली कंपनी ने बकायादारों से वसूली के लिए सख्त रुख अपना लिया है। कंपनी अब डिफॉल्टरों के घर व दुकान पर कुर्की और बकाया राशि का पूरा ब्योरा आॅइल पेंट से लिखेगी। वकीलों ने कंपनी की इस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि इस तरह तो लोगों को बदनाम किया जा रहा है।

बिजली कंपनी को शहर के हजारों उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपए की बकाया राशि लेना है। इसके चलते कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी नोटिस देकर रोज कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। कंपनी के अधीक्षण यंत्री सुब्रतो राय ने बताया यह कार्रवाई खासकर उन डिफॉल्टरों के खिलाफ की जाएगी जिन्होंने कई नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की। ऐसे में उनके यहां कुर्की की जाना है।

दो दिन में काटे 770 कनेक्शन
कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने शुक्रवार और शनिवार को  शहर के विभिन्न जोन में 770 कनेक्शन काटे। इन उपभोक्ताओं से कंपनी को लाखों रुपए लेना हैं। कनेक्शन काटने के बाद कई उपभोक्ताओं ने जोन पहुंचकर अपनी बकाया राशि जमा भी की।

12 बकायादारों के यहां चस्पा किए नोटिस
कार्यपालन यंत्री दिलीप कुमार के मुताबिक, 12 डिफॉल्टरों के घर और दुकान पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। कंपनी कई कार्रवाई के बाद कुर्की के नोटिस चस्पा करती है। सहायक यंत्री को तहसीलदार के पॉवर रहते हैं, वे ही इस संबंध में कार्रवाई करते हैं।

70 हजार के लिए जब्त कर ली बाइक
कंपनी के जीपीएच जोन ने भी बकाया वसूली के लिए 113 कनेक्शन काटे। अधिकारी अंकुर गुप्ता के मुताबिक, छोटी कुम्हारखाड़ी निवासी विष्णु पिता बुद्धासिंह पर 70 हजार रुपए बकाया हैं। इसके चलते विष्णु की बाइक जब्त कर ली गई।

पहले बजाया था डमरू
कंपनी ने कुछ दिन पहले बकाया वसूली के लिए बकायादारों के घर डमरू बजाने के अभियान की भी शुरुआत की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »