17 Apr 2024, 04:26:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

60 लाख रुपए का पानी पीकर देवास ने कटवाया कनेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 11:14AM | Updated Date: Jan 22 2017 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह  इंदौर। करोड़ों रुपए खर्च पंपिंग कर जलूद से शहर में पानी लाया जाता है। इसमें हर साल करीब 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं, तब जाकर शहर की प्यास बुझती है। उधर, देवास में भीषण जलसंकट को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने पानी दिया था, ताकि लोगों की प्यास बुझाई जाए। देवास ने 60 लाख रुपए का पानी पी लिया और जब बात रुपए की आई तो बाद में कनेक्शन कटवा दिया।

अब इंदौर निगम रुपए लेने के लिए पीछे-पीछे घूम रहा है, बल्कि बार-बार नोटिस जारी कर राशि लेने की बात कही जा रही है। निगम के नोटिस का जवाब तक देवास कमिश्नर ने देना उचित नहीं समझा। यहीं कारण है कि सालों से चली आ रहा पानी का बकाया बढ़ते-बढ़ते 60 लाख रुपए तक पहुंच गया। अब निगम फिर से नोटिस तैयार कर रही है, जिसे बुधवार को भेज दिया जाएगा। आंकड़ों की मानें तो कई व्यवसायिक, औद्योगिक व घरेलू कनेक्शन लिए गए, जिन पर करीब 20 करोड़ रुपए बकाया हो गया। इसमें कुछ ने कनेक्शन बंद कर दिए, जबकि कुछ अभी भी भरपूर पानी ले रहे हैं और निगम देख रहा है।

...और नहीं समझ रहे पानी का मोल
जलूद से इंदौर आने वाले पानी का मोल कोई समझने को तैयार नहीं है। इसमें निगम का हर माह 12 से 15 करोड़ रुपए सिर्फ बिजली पर खर्च होता है, क्योंकि यहां 24 घंटे लगातार पंप चलते हैं। इसमें रास्ते में आने वाली पंचायतों के साथ ही अन्य स्थानों पर भी पानी उपलब्ध कराया जाता है। इसमें ज्यादातर स्थानों पर बड़े ‘बल्क’ कनेक्शन ले रखे हैं और भरपूर पानी का इस्तेमाल भी किया गया, किंतु जब बारी पानी के मोल की आई तो सभी ने दूरी बना ली। ये दूरी बनते-बनते हजारों से लाखों में पहुंच गई। अधिकारियों ने अपना फर्ज निभाया और नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर दी, इसीलिए लाखों रुपए सालों से बकाया चला आ रहा है। अब एक बार फिर निगम  का ध्यान इस और गया है और फिर से एक-एक सूची तैयार कर नोटिस जारी करने जा रहा है, ताकि बकाया राशि की वसूली हो जाए।

‘शालीमार’ पर 13 लाख बकाया

नगर निगम से पानी पीने वालों की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें ढेरों बकायादार है। इसमें शालीमार हाउसिंग सोसायटी पर 13 लाख रुपए बकाया है। इसके अलावा अधीक्षक एमवाय अस्पताल 69 लाख रुपए बकाया है। इसी तरह मुख्य कार्यपालन यंत्री सिटी ट्रांसपोर्ट पर 38 लाख रुपए बकाया है। इनके वसूली के लिए निगम के जिम्मेदारी की सुस्त कार्यशैली के चलते ये आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है। अब वसूली में ढेरों परेशानी सामने हैं, इसलिए अधिकारी एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं।

आयुक्त को भी कराएंगे अवगत
पानी के बकायादारों से सख्ती से वसूली के आदेश दिए गए हैं। जहां बकाया हैं, उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जिन स्थानों पर कनेक्शन बंद है, उन स्थानों पर जाकर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन आयुक्त को भी अवगत कराएंगे, ताकि सालों से अटकी राशि फिर से लौट आए।
- मनीषसिंह, कमिश्नर, नगर निगम

जारी कर रहे नोटिस
देवास पर सालों से पानी की राशि बकाया चली आ रही है।  कई बार नोटिस दिए गए हैं, किंतु नतीजा सिफर रहा। अब वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराकर फिर से नोटिस जारी करेंगे, ताकि 60 लाख की बकाया राशि मिल जाए।  जिन-जिन स्थानों पर भी पानी की राशि बकाया है उन्हें फिर से नोटिस जारी कर रहे हैं।
- संजीव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री, नर्मदा प्रोजेक्ट

इन्होंने बंद किए कनेक्शन
आयुक्त नगर निगम देवास    
सरपंच ग्राम पंचायत मेणगांव
श्याम आइल मिल, पिगडम्बर राऊ
रमेशचंद्र ( इंडो लैब) राऊ
इंडोलैब फैक्टरी पिगडम्बर राऊ
सचिव नर्मदा प्रसाद विजयवर्गीय पेडवाल ट्रस्ट

पानी लिया तो राशि अदा करना पड़ेगी
पानी की बकाया राशि पर नोटिस दे रहे हैं। इसके अलावा ये भी जानकारी मांगी है कि किस पर कब से बकाया है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे, क्योंकि जब पानी लिया है, तो राशि दो अदा करनी पड़ेगी।
पीसी जैन, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »