20 Apr 2024, 02:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

विनोद शर्मा इंदौर। खातीवाला टैंक के प्लॉट नं. 557 में तीन मंजिला मनमानी इमारत बनाने वाले रितेश मंघरानी ने पिशौरी ढाबे के पास मार्केट तान दिया। दो प्लॉटों को जोड़कर बनाए गए इस मार्केट में एमओएस कवरेज से लेकर हैंगिंग तक स्वीकृति से ज्यादा निर्माण किया गया है। शिकायतकर्ताओं की मानें तो बिल्डिंग में 35 फीसदी से ज्यादा अवैध निर्माण है। नगर निगम यदि नपती करे तो यह सामने आ जाएगा। मंधवानी और भाजपा नेता तथा पूर्व एमआईसी सदस्य जवाहर मंगवानी के बीच गहरा रिश्ता है जो इस इमारत को बचा रहा है। 

मामला जोन 12 के अंतर्गत आने वाले वार्ड-65 ‘जहां पार्षद मंगवानी की पत्नी सरिता मंगवानी हैं’, के खातीवाला टैंक का है। यहां प्लॉट नंबर 908 रितेश पिता गणेशलाल मंघरानी की कंपनी कृष्णाज बिल्डकॉम के नाम दर्ज है।

वहीं प्लॉट नं. 908/1 हेमंत पिता गणेश खत्री के नाम दर्ज है। बताया जा रहा है कि इंदौर विकास प्राधिकरण ने कभी एक ही प्लॉट 908 लीज पर दिया था जो बाद में दो टूकड़ों में बिका। दो रजिस्ट्री हुई। नगर निगम में दो संपत्ति कर के खाते खुल गए। रिकार्ड के अनुसार अब मौके पर दो प्लॉट हैं। दोनों को जोड़कर मंधवानी और खत्री ने ‘कृष्णाज बिजनेस प्राइड’ नाम का मार्केट तान दिया।

क्या है अवैध
मास्टर प्लान 2021 के अनुसार जिस प्लॉट का फ्रंट (सामने का हिस्सा) 25 फीट या उससे ज्यादा चौड़ा हो वहां एमओएस फ्रंट में तीन मीटर, पीछे 1.5 मीटर और बार्इं ओर 2.5 मीटर छोड़ना होगा। दोनों प्लॉटों को मिलाकर फ्रंट 50 फीट से ज्यादा है। इसीलिए सड़क से तीन मीटर छोड़कर बिल्डिंग बनना थी जो नहीं बनी है। 
चूंकि दो टूकड़ों में प्लॉट बिका। दो अलग-अलग मालिक हैं। दो संपत्त्ति कर खाते हैं। इसीलिए प्लॉट भी दो ही कहलाएंगे जिन्हें जोड़कर निर्माण नहीं किया जा सकता था। फिर भी मार्केट बन गया।
-- नगर निगम में स्वीकृत नक्शे के अनुसार एमओएस की जो जगह छोड़ी गई थी उसमें हैंगिंग करके बिल्डिंग झुला दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा निकले।
-- टेरेस फ्लोर पर भी टॉवर के अतिरिक्त निर्माण किया गया है जो कि अवैध है। बाद में इसे आॅफिस बनाकर बेचने की योजना है।

ऐसा बनाया है मार्केट
एक-एक प्लॉट का क्षेत्रफल 1750 वर्गफीट है। यानी दोनों का एरिया 3500 वर्गफीट। इस पर बेसमेंट+जी+3 बना है कॉम्प्लेक्स।
बेसमेंट को अब तक पार्किंग के लिए रिजर्व रखा गया है पर दोनों तरफ एमओएस कवर के कारण नीचे उतरने व चढ़ने के लिए रेंप की चौड़ाई जरूरत से कम है।
ग्राउंड फ्लोर पर प्लॉट को दो भागों में बांटकर दो शोरूम तैयार किए हैं। दोनों करीब एक से हैं। दोनों में मेजनाइन छत डली हुई है। एक किराए पर जा चुका है, दूसरा जाना है। एक शोरूम का किराया 2.5 लाख रुपए/महीना बताया जा रहा है।
इन शोरूम के ऊपर तीन मंजिला बना हैं। हर मंजिल पर छह आॅफिस बनाए हैं। बीच में कॉमन पेसेज है। शोरूम सेलेबल है। कीमत 8 हजार रुपए/वर्गफीट से शुरू है। एक शोरूम का औसत एरिया 400-500 वर्गफीट है।

मंगवानी के नाम से बचते आ रहे मंघरानी
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई दफा निगम को शिकायत कर चुके हैं। चूंकि मंघरानी जवाहर मंगवानी के रिश्तेदार हैं इसीलिए निगम का मैदानी अमला रिमूवल जैसी कार्रवाई तो दूर नोटिस तक नहीं दे पाता। यही वजह है कि इंदौर की व्यस्ततम सड़कों में से एक होने के बाद भी खातीवाला टैंक रोड पर मार्केट तन गया और किसी ने झांककर देखा तक नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »