20 Apr 2024, 20:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

‘सूर्या’ को बचा ले गए अफसर कमिश्नर ने फिर दिए आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 10:18AM | Updated Date: Jan 21 2017 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। नियमों को ताक में रख सूर्या होटल प्रबंधन द्वारा कर लिए गए अवैध निर्माण के खिलाफ निगम कमिश्नर मनीष सिंह के आदेश के एक माह बाद भी अफसरों ने कार्रवाई न करते हुए मामले को दबा दिया। इसका कारण प्रबंधन द्वारा अफसरों की विशेष खातिरदारी की जाना बताया जा रहा है।

उक्त होटल के तीनों ओर बाउंड्रीवॉल के नाम पर ऊंची दीवारें उठाकर भूखंड को शेडनुमा हॉल में तब्दील कर दिया गया, जिसका समारोह आदि के लिए व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। इसके अलावा भी कई काम नियम विपरीत हुए हैं। कमिश्नर ने तीन दिन में प्रबंधन को उक्त निर्माण हटाने का अल्टिमेटम दिया था। इसके बाद जिन अफसरों को कार्रवाई करना थी, उन्होंने चुप्पी साध ली। अब जब मामला कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने संबंधित अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

होटल में गड़बड़ियों की फेहरिस्त
> प्लॉट 5/2, साउथ तुकोगंज पर बाउंड्रीवॉल, आरसीसी कॉलम व र्इंट की जुड़ाई कर 3.40 मीटर  ऊंची दीवारें बना लीं।
> भूखंड को हॉल का आकार दे दिया गया।
> फाल्स सीलिंग के साथ एअरकंडीशंड रखने का काम भी हुआ।
> मौके का उपयोग आवासीय है, जबकि भूखंड पर निर्मित अस्थायी हॉल में व्यावसायिक गतिविधियां बिना सक्षम स्वीकृति के संचालित हो रही हैं।
> भवन स्वामी स्वयं की जमीन पर धूप से बचाव के लिए शेड बना सकता है, लेकिन उसके नीचे व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुमति लेना जरूरी है, जो नहीं ली गई।

सख्ती से करेंगे कार्रवाई
सूर्या होटल पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब अपर आयुक्त को तत्काल आदेश दे रहा हूं। अवैध निर्माण है तो सख्ती
से हटाएंगे।
-मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

आदेश पर जल्द अमल होगा
कमिश्नर के आदेश मिले हैं। सूर्या होटल पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ये प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं था। अब कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।
-देवेंद्र सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »