16 Apr 2024, 20:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

कॉलोनाइजर ने विकास किया नहीं प्लॉट वालों से वसूल रहा शुल्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 10:29AM | Updated Date: Jan 20 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनिल धारवा इंदौर। रामजी वाटिका के कर्ताधर्ताओं ने फेस वन की तर्ज पर टू के रहवासियों को भी रामभरोसे छोड़ रखा है। कॉलोनाइजर ने यहां विकास तो किया नहीं, उल्टे प्लॉट वालों से शुल्क वसूल रहा है। यहां दस साल में बिजली तक नहीं पहुंची और पानी के भी लाले हैं। रहवासी महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं।

इंदौर-देवास बायपास से महज एक किमी अंदर मिर्जापुर गांव की सीमा में बसी रामजी वाटिका फेस टू में सस्ते प्लॉट बेचे गए। कॉलोनाइजर ने लोगों को  बड़े-बड़े सपने दिखाए व सुविधाओं का वादा किया। लेकिन दस सालों में भी कॉलोनी में विकास की इबारत नहीं लिखी गई। प्लॉट बेचने के लिए गार्डन और आलीशान गेट तो तैयार कर लिए, लेकिन कॉलोनी को राम भरोसे छोड़ दिया।

400 प्लॉट की कॉलोनी, मकान बने नाममात्र के

फेस वन के साथ ही कॉलोनाइजर ने फेस टू भी काटना शुरू कर दी थी। फेस वन में 200 प्लॉट है तो टू में 400 हैं। यहां फिलहाल मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से प्लॉटधारक मकान बनाने में कतरा रहे हैं। अब तक नाममात्र के मकान ही बने हैं। दस सालों बाद भी कॉलोनी जंगल जैसी वीरान नजर आती है।

सुविधाओं को तरस रहे रहवासी
कॉलोनी के बाशिंदे पानी से लेकर बिजली तक के लिए तरस रहे हैं। अस्त-व्यस्त ड्रेनेज लाइन भी परेशानी का सबब बनी हैं। तय नक्शों में हेरफेर कर प्लॉटों की साइज में भी गड़बड़ी की गई हैं।

शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन
कॉलोनी में विकास के नाम पर गार्डन और सड़क ही नजर आती है। सभी प्लॉटधारकों से विकास शुल्क के रूप में मोटी रकम वसूली जा रही है। जब भी प्लॉटधारक विकास कार्य कराए जाने की बात करते है, तो टरका दिया जाता है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने अभी तक रहवासियों की परेशानी दूर नहीं की। इस संबंध में कॉलोनाइजर राजेंद्र अग्रवाल से चर्चा करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »