28 Mar 2024, 19:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

अंडरग्राउंड केबल व ‘स्मार्ट’ ट्रांसफॉर्मर से रोशन होगी स्मार्ट सिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2017 11:00AM | Updated Date: Jan 12 2017 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। स्मार्ट सिटी की पहली सड़क महूनाका से टोरी कॉर्नर तक का स्वरूप बदलना शुरू हो गया है। इस सड़क और यहां के घरों को रोशन करने के लिए दोनों तरफ अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डाली जाएगी। इनमें से किसी एक में खराबी आई तो तुरंत दूसरी लाइन से सप्लाय शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इसके लिए स्मार्ट ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी के कंसल्टेंट के अलावा योजना शाखा के कार्यपालन यंत्री महेश शर्मा, सुनील गुप्ता, नरेश जायसवाल आदि ने पूरी सड़क का निरीक्षण कर पड़ताल की कि कहां अंडरग्राउंड केबल व कहां ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है।

अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी में लगने वाले सभी साजो-सामान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक 300 मीटर में अंडरग्राउंड केबल डालने का निर्णय लिया गया। इसमें कहीं भी केबल के टुकड़े इस्तेमाल नहीं होंगे।

घरों के कनेक्शन भी अंडरग्राउंड ही देंगे

निगम द्वारा सड़क पर बनाए जा रहे डक्ट को फिलहाल खुला रखने के लिए कहा गया है। इसमें केबल बिछाने के साथ ही घर-घर कनेक्शन भी अंडरग्राउंड ही दिए जाएंगे। बिल्डिंगों के कनेक्शन अलग से निकाले जाएंगे। लोड के आधार पर अंडरग्राउंड ट्रांसफॉर्मर की क्षमता से कम कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि लोड बढ़ने से इनके उड़ने की गुंजाइश न रहे। इन्हें इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि एक तरफ की बत्ती गुल हो तो दूसरी तरफ लगे ट्रांसफॉर्मर से आॅटोमेटिक सप्लाय ट्रांसफर हो जाए। यानी बड़ा फॉल्ट होने पर ही बत्ती गुल होगी।

छोटे आईलैंड बनाकर लगाएंगे ट्रांसफॉर्मर
केबल का एक बंडल 300 मीटर का आता है, जिसे पूरा ही इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआत में महूनाका से मालगंज चौराहा तक केबल व ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। मालगंज चौराहा से टोरी कॉर्नर तक भी तय कर लिया है कि कहां ट्रांसफॉर्मर लगेंगे। इनके लिए छोटे आईलैंड बनाए जाएंगे।
-महेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम

अत्याधुनिक तकनीक का हो रहा उपयोग
स्मार्ट सिटी की पहली सड़क महूनाका से टोरी कॉर्नर बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसमें स्मार्ट पोल लगाकर अंडरग्राउंड ट्रांसफॉर्मर व केबल डालने का काम जल्द शुरू होगा। स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।                                          -मालिनी गौड़, मेयर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »