24 Apr 2024, 03:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

चंपाबाग ब्रिज होगा 40 फीट चौड़ा, हटेंगे कब्जे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2017 10:47AM | Updated Date: Jan 7 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। जूनी इंदौर व आसपास के लोगों को अपने क्षेत्र से जवाहर मार्ग और एमजी रोड जाते-आते वक्त जाम में फंसने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। यहां हाथीपाला ब्रिज के समानांतर ही चंपाबाग का ब्रिज 40 फीट बनाया जाएगा, जो टूलेन रहेगा। वर्तमान में यह पांच फीट चौड़ा है। इसमें बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई की रूपरेखा भी जल्द तैयार होगी। फिलहाल इसकी डिजाइन तैयार कर टेंडर जारी हो चुके हैं। मेयर मालिनी गौड़ द्वारा भूमिपूजन के बाद काम शुरू हो जाएगा।

यहां आसपास बड़ी संख्या में टापरे बने हैं और लोहे से संबंधित व्यवसाय होता है, जिसके चलते सड़क काफी संकरी हो गई है। ज्यादातर स्थानों पर टापरे होने से इन्हें हटाने में वक्त नहीं लगेगा। वहीं जवाहर मार्ग से चंपाबाग होते हुए हाथीपाला पहुंच मार्ग के दोनों ओर एक दर्जन के लगभग पक्के निर्माण हैं, बाकी कब्जे हैं, जिन्हें हटाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। यह ब्रिज बनने से पूरा 700 मीटर का रास्ता खुल जाएगा, जिसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सड़क पर सामान रख व्यापारियों की रंगदारी

700 मीटर के इस हिस्से में 150 से ज्यादा अस्थायी कब्जा कर टापरे खड़े कर दिए गए, जिससे सड़क पूरी तरह सिकुड़ गई। बाहरी लोग रास्ता बंद समझकर लौट जाते हैं, क्योंकि पूरे रास्ते पर वाहन खड़े रहते हैं, ताकि आम जनता यहां से न गुजरे। इस मामले में सवाल-जवाब करने पर आसपास के व्यापारी अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।

जाम से  मिलेगी निजात

चंपाबाग पुल चौड़ा होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। जवाहर मार्ग के आसपास रिंग की तरह विकास कर रहे हैं, ताकि उसे वनवे कर दिया जाए। इससे जनता को जाम की परेशानी से निजात मिलेगी।
-मालिनी गौड़, मेयर

अवैध कब्जे से मुक्त कराएंगे
जहां भी अवैध कब्जे हो गए हैं, उन्हें सख्ती से हटाएंगे। जवाहर मार्ग को हाथीपाला से जोड़ने वाला यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण है। पुल की ड्राइंग तैयार कर ली है। जल्द ही काम शुरू करेंगे।
-मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »