29 Mar 2024, 14:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

आधे घंटे कंधे तक मिट्टी में दबा रहा युवक, बमुश्किल बची जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 10:59AM | Updated Date: Jan 6 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नितिन यादव  इंदौर। रेसकोर्स रोड पर गुरुवार दोपहर सीवर लाइन डालने के दौरान एक युवक आधे घंटे तक कंधे तक मिट्टी में दबा रहा। साथियों ने मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई। दोपहर 2.40 बजे सीवर लाइन बदलने के लिए दो जेसीबी की मदद से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। इस दौरान कर्मचारी गोकुल पाइप लाइन पर से मिट्टी हटाने के लिए गड्ढे में उतरा।

साथी जुटे रेस्क्यू में

जब वह नीचे काम कर रहा था, इसी दौरान सड़क पर लगा गीली मिट्टी का ढेर उस पर आ गिरा। सीमेंट-कांक्रीट का भारी मलबा भी सिर पर गिर गया  और वह कंधे तक दब गया। केवल उसकी गर्दन बाहर थी। यह देख उसके साथियों ने भारी मशक्कत के बाद सीढ़ी और जेसीबी की मदद से उसे बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »