23 Apr 2024, 20:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

कलेक्टर ने दिया था छह महीने पहले कॉलोनी उड़ाने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 10:13AM | Updated Date: Dec 15 2016 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुधीर शिंदे इंदौर। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ ही अब कलेक्टर के आदेश को भी तरजीह नहीं दे रहे हैं। छह महीने पहले कलेक्टर पी. नरहरि ने निगम कमिश्नर को सिरपुर क्षेत्र में स्थित खिजरा पार्क को उड़ाने के आदेश दिए थे, लेकिन निगम की फाइलों में कलेक्टर का आदेश दम तोड़ रहा है। कॉलोनी में निगम एक र्इंट तक नहीं हिला पाया। इस अवैध कॉलोनी को लेकर विधानसभा एक के विधायक सुदर्शन गुप्ता भी कई बार मामला उठा चुके हैं।

विधानसभा एक में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इस क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर विधायक गुप्ता ने कड़ी आपत्तियां दर्ज कराई थी। प्रशासन ने सिरपुर क्षेत्र में आकार ले रही खिजरापार्क कॉलोनी की जांच कराई। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई। इसके बाद कलेक्टर ने जून 2016 को निगम कमिश्नर को एक पत्र लिखकर इस अवैध कॉलोनी को रोकने के निर्देश दिए, लेकिन निगम अफसरों ने कलेक्टर के आदेश के बाद भी कॉलोनी पर कार्रवाई करना तो दूर कामकाज पर भी रोक नहीं लगाई।

रिमूवल की तैयारी, लेकिन एनवक्त पर रुका-
कलेक्टर के आदेश पर निगम ने रिमूवल की तैयारी कर ली थी, लेकिन एनवक्त पर जब पुलिस और प्रशासन तैयार हो गया तो कार्रवाई होने से पहले ही मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद से अभी तक इस मामले की फाइल धूल खा रही है।

जांच में पाया अवैध
प्रशासन द्वारा की गई जांच में पाया गया कि खिजरा पार्क के नाम से काटी जा रही कॉलोनी पूरी तरह से अवैध है। सिरपुर के सर्वे नंबर 95/1, 95/3 जिसका रकबा 0.223 और 0.494 हेक्टयर है। उक्त जमीन रामनिवास पिता कल्याणसिंह के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। जांच में यह भी आया कि सर्वे नंबर 95/4 रकबा 2.031 हेक्टयर भूमि रघुवीर गृह निर्माण सहकारी संस्था के नाम पर दर्ज और जिस पर शादाब लाला और जफर खान द्वारा खिजरा पार्क कॉलोनी काटी जा रही है और लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं।

मुझे जानकारी नहीं
मेरा इस कॉलोनी से कोई लेना देना नहीं हैं। शादाब लाला की कॉलोनी हैं। मुझे इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं हैं।
जफर खान, कॉलोनाइजर

स्मरण पत्र दिया है
विधानसभा में अवैध कॉलोनियों के संबंध में संभागायुक्त, कलेक्टर और निगम कमिश्नर को अवगत कराया जा चुका है। विधानसभा में भी मामला उठाया था। पिछले दिनों कॉलोनी में कार्रवाई करने को लेकर कलेक्टर और निगमायुक्त को स्मरण पत्र भी दिया है।
सुदर्शन गुप्ता, विधायक

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »