29 Mar 2024, 10:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

फर्जी पता लिखने पर सात हजार लोगों की पेंशन बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 10:21AM | Updated Date: Nov 24 2016 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। पेंशन के लिए लंबी कतार में न लगते हुए सीधे खातों में पैसा...। इसलिए सभी के खातों को आधार से लिंक किया गया। खातों में सीधे पैसा जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया। इंदौर में करीब साढ़े 11 हजार खाते आधार से लिंक नहीं हो रहे थे। इसलिए लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूचित किया कि पेंशन बंद हो जाएगी। इसके बाद पार्षदों से लेकर जोनल अधिकारियों को पेंशन लेनेवालों की सूची दी गई कि सभी के खाते आधार से लिंक हो जाए, लेकिन खाते लिंक नहीं हुए।

जब निगम टीम घर-घर जांच करने पहुंची तो खुलासा हुआ कि सात हजार खातों में दिए गए पते पर वो व्यक्ति ही नहीं रहता है, यानी फर्जी पता लिखवा दिया। इसके बाद भी पार्षद व जोनल स्तर पर पेंशन लेने वाले पात्र हितग्राहियों को मौका दिया गया और तारीख पर तारीख निकलती गई। भोपाल मुख्यालय से लगातार इंदौर को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नाराजगी जताई। इस पर कलेक्टर पी. नरहरि व कमिश्नर मनीषसिंह ने संबंधितों को फटकार लगाई। इसलिए अब इन सात हजार पेंशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। ये पेंशन बंद होते ही ये लोग निगम की तरफ दौड़ेंगे तो उनका वेरिफिकेशन करवा लिया जाएगा और दोबारा पेंशन चालू कर दी जाएगी।

साढ़े चार हजार लोगों को फायदा

निगम में आधार लिंक करने के बाद अब तक साढ़े चार हजार लोगों को फायदा मिल चुका है, जिन्होंने पेंशन लेना शुरू कर दी है। बचे लोगों की तलाश कई माह से जारी है। हर बार टीम को सिर्फ बताया गया पता ‘फर्जी’ मिल रहा है। इसलिए सभी ने मौके पर पंचनामा बनाया और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें सात हजार लोगों के पते ही गलत है। जो लोग आधार कार्ड लेकर निगम मुख्यालय या जोनल कार्यालय जाएंगे। उनका वेरिफिकेशन कर फिर पेंशन का लाभ दिया जाएगा। फिलहाल सभी की सामाजिक सुरक्षा के तहत 300 रुपए की मिलने वाली पेंशन बंद कर दी जाएगी।

निगम ने अब तक किए जतन
शुरुआत में प्रचार-प्रसार किया ताकि लोग जागरूक हो जाएं और खाते लिंक करा लें।
पार्षदों को सूची सौंपी, ताकि जनता को पेंशन लाभ मिलता रहे।
जोनल अधिकारी को घर-घर भेजा गया, ताकि पेंशनधारियों की परेशानी को दूर कर खाते को अपडेट करें। पत्र के माध्यम से भी सूचित किया गया।

पड़ताल कर चालू करेंगे पेंशन

सर्वे कराया गया, जिनमें सात हजार खातों में जो पते बताए गए वो सभी गलत है। पंचनामा बनाकर रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को दी है। अब इन सभी खातों की पेंश्न बंद की जाएगी। जो जरूरी दस्तावेज जमा कराएगा, उसका मौका निरीक्षण कर दोबारा पेंशन शुरू की जाएगी। शासन का आदेश है कि आधार लिंक नहीं होने के कारण सभी खातों को बंद कर दिया जाए।
- नरेंद्र शर्मा, उपायुक्त,
नगर निगम

...ताकि शासन को भेजी जाए रिपोर्ट
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कितने खातों को आधार से लिंक किया है और कितने खाते नहीं मिल रहे हैं उसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी को स्पष्ट कर दिया है कि वो नियमानुसार कार्रवाई करें, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।
- देवेंद्रसिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »