20 Apr 2024, 17:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कृष्णपाल सिंह इंदौर। रीजनल पार्क के पीपल्यापाला तालाब का जलस्तर लगातार घट रहा है। पिछले एक माह में जलस्तर चार से छह फीट तक घट गया है, इससे बोट क्लब पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। वॉल्व खराब होने से तालाब का पानी तेजी से रिसकर पार्क के अंदर जमा हो रहा है, जिससे मार्च महीने में बनने वाली स्थिति नवंबर में ही बन गई है।

निगम को लिखी चिट्ठी
बोट क्लब का संचालन करने वाले पर्यटन विभाग ने पानी रिसने और वॉल्व खराब होने के संबंध में निगम को एक चिट्ठी लिखी है। बोट क्लब के मैनेजर मुरलीधर सातोरे ने बताया समस्या से निगम को अवगत करा दिया है। तालाब का पानी तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में अगर वॉल्व की मरम्मत का काम नहीं हुआ तो दिसंबर महीने के बाद बोट क्लब में मालवा क्वीन क्रूज व स्पीड बोट का चलना भी मुश्किल हो जाएगा।

लापरवाह अधिकारी अब तक शुरू नहीं हुआ मरम्मत का काम

पर्यटन विभाग की चिठ्ठी के बाद भी अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल तालाब में इतना पानी है कि स्पीड बोट चल पा रही है, लेकिन यदि पानी इसी तेजी से कम हुआ तो दिसंबर तक बोट भी चलना बंद हो जाएंगी। ऐसे में करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया बोट क्लब अफसरों की बेरुखी से बंद होने के कगार पर खड़ा हो गया है। इसमें नगर निगम के अधिकारी जानकारी मिलने के बाद भी बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं।

पानी बचाने के लिए तालाब का गहरीकरण भी करेंगे
पीपल्यापाला तालाब में पानी को किस तरह बचाया जाए उस पर काम किया जाएगा। फिलहाल खराब वॉल्व को सुधारने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा बिलावली तालाब की तर्ज पर इसके गहरीकरण की भी योजना बना रहे हैं।                                                                         - मालिनी गौड़, मेयर

आदेश दिए हैं
जानकारी मिलते ही वॉल्व को तत्काल सुधारने के लिए संबधितों को आदेश दिए गए हैं।
बलराम वर्मा,
जलकार्य समिति प्रभारी, नगर निगम

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »